SHO Suspended: सारण SSP के औचक निरीक्षण में बाहरी व्यक्ति ‘कुर्सी पर’, गोपनीय दस्तावेजों की अवैध अदान-प्रदान, थानाध्यक्ष व चौकीदार निलंबित
मोबाइल डेटा परीक्षण में थाना से संबंधित कई गोपनीय दस्तावेज मिले

छपरा। सारण पुलिस में विभागीय अनुशासन और गोपनीयता को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है। भेल्दी थाना में हुई गंभीर लापरवाही और गोपनीय दस्तावेजों के अवैध आदान-प्रदान के मामले में एसएसपी सारण ने कठोर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष एवं एक चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उस समय हुई, जब एसएसपी ने थाना का औचक निरीक्षण किया और एक बाहरी व्यक्ति को अपर थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठा पाया।
औचक निरीक्षण में चौंकाने वाला दृश्य
वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण द्वारा भेल्दी थाना का सरप्राइज निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यह देखा गया कि थाना परिसर के अंदर एवं महत्वपूर्ण पद पर बैठने वाली कुर्सी पर एक बाहरी व्यक्ति बिना किसी अधिकार के बैठा हुआ है। एसएसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मढ़ौरा द्वारा तत्काल जांच करायी गई।
जांच में और भी चौंकाने वाले खुलासे
जांच प्रतिवेदन में पाया गया कि बाहरी व्यक्ति स्वयं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सारण का पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) बता रहा था, लेकिन उसके पद एवं कार्यकाल को प्रमाणित करने वाला कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। मोबाइल डेटा परीक्षण में भेल्दी थाना से संबंधित कई गोपनीय दस्तावेजों का उसके साथ अवैध आदान-प्रदान पाया गया। यह गोपनीयता उल्लंघन और विभागीय सुरक्षा मानकों का स्पष्ट और गंभीर हनन था।
थानाध्यक्ष और चौकीदार की लापरवाही उजागर
जांच में स्पष्ट रूप से पाया गया कि थानाध्यक्ष पु.अ.नि. हरेराम कुमार ने बाहरी व्यक्ति के अनियमित एवं अवरोध-रहित प्रवेश को रोकने में गंभीर लापरवाही बरती। चौकीदार 4/2 शैलेन्द्र कुमार की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई और उसने भी अपने कर्तव्यों का पालन नहीं किया। थाना परिसर में बाहरी व्यक्ति को संवेदनशील क्षेत्रों तक पहुंच मिलना स्वयं सुरक्षा मानकों का बड़ा उल्लंघन है।
निलंबन की कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया
प्राप्त साक्ष्यों और प्रथम दृष्टया संदिग्ध भूमिका के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने भेल्दी थानाध्यक्ष हरेराम कुमार एवं चौकीदार शैलेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय पुलिस केन्द्र, सारण निर्धारित किया गया है। दोनों से 7 दिनों के अंदर लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। मामले में विभागीय कार्रवाई आगे जारी रहेगी।
सारण पुलिस का सख्त संदेश
एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि “विभागीय अनुशासन, गोपनीयता और कानून-व्यवस्था पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अनियमितता, मिलीभगत या कर्तव्य में लापरवाही के किसी भी मामले में आगे भी कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 25, 2026छपराChhapra Violent Protest: छपरा में हिंसक बवाल के बाद उपद्रवियों ने पुलिस पर किया पथराव, सरकारी वाहन फूंका, 30 उपद्रवी हिरासत में
- July 25, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड पर राजधानी एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश? ट्रैक पर रखी मिली सिंटेक्स टंकी
- July 24, 2026छपरासारण में सुरक्षा का शक्ति प्रदर्शन: सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, कानून तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी
- July 24, 2026छपराChhapra News: बीएसएफ कैंप में साथी जवान की गोली से गई सारण के वीर सपूत की जान, गांव में मातम



