पटना। अब दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में भी बिहार भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण से संबंधित विस्तृत योजना तैयार की गई है। यह जानकारी भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण विभाग की ओर से मुंबई के एलिफिंस्टन एस्टेट (मुंबई पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र) में बिहार भवन के निर्माण की योजना है। यह भवन आधुनिक सुविधाओं से युक्त बेसमेंट समेत करीब 30 मंजिला होगा।
इसके निर्माण को लेकर मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 314 करोड़ 20 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इससे इस परियोजना को अधिक गति मिलेगी। इस भवन में सरकारी कार्यों, बैठकों और आवासन की सुविधा होगी। खासकर बिहार से कैंसर का इलाज कराने के लिए मुंबई आने वाले लोगों के रहने के खासतौर से इंतजाम होंगे।
विभागीय सचिव कुमार रवि ने बताया कि मुंबई में बिहार भवन के निर्माण का निर्णय बिहार की प्रगति एवं जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहां बिहारवासियों को खासकर कैंसर जैसे गंभीर रोगों से जूझ रहे मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए डोरमेट्री समेत अन्य विशेष सुविधाएं होगी।
यह होगी भवन की खासियत
मुंबई में बनने वाला यह बिहार भवन करीब 0.68 एकड़ में बनेगा। इस बहुमंजिला इमारत की ऊंचाई जमीन से 69 मीटर होगी। इसमें 178 कमरें होंगे। इसमें मरीजों और परिजनों के लिए 240 बेड की क्षमता वाला डोरमेट्री होगा। सेंसर आधारित स्मार्ट ट्रिपल/डबल डेकर पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें एक बार में 233 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां 72 लोगों के बैठने की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल के अलावा कैफेटेरिया, मेडिकल रूम समेत अन्य जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 11, 2026करियर – शिक्षामहिला शिक्षकों से बदसलूकी की तो खैर नहीं, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई; हर दफ्तर में बनेगी शिकायत समिति
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर छपरा जंक्शन में नहीं लगेगा यात्रियों का रेला! प्लेटफॉर्म-8 पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सेकेंड एंट्री का प्रतीक्षालय जल्द खुलेगा
- November 11, 2026Railway Updateछठ पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे की सौगात, छपरा-टाटानगर के बीच चलेगी दो जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा



