
छपरा। सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत मटखौऊआ गांव में एक युवक की निर्मम हत्या कर उसका शव गांव के ही चवर में नहर किनारे फेंक दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। गांव में दहशत का माहौल है और लोग सहमे हुए हैं। मृतक की पहचान स्थानीय भोला साह के 20 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है, जो सब्जी का थोक विक्रेता था और इसी व्यवसाय से अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
Crime News: सारण में हथियार के बल पर नाबालिग के साथ तीन बदमाशों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
रोज की तरह घर लौटा, फिर हो गया लापता
परिजनों के अनुसार सूरज शुक्रवार की शाम रोज की तरह सब्जी बेचकर घर लौटा था। उसने परिवार वालों से सामान्य बातचीत की और शौच के लिए बाहर निकलने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ने लगी।
पहले तो परिजनों ने यह सोचकर इंतजार किया कि शायद वह किसी दोस्त या परिचित के यहां रुक गया होगा, लेकिन जब रात बीत गई और उसका कोई सुराग नहीं मिला तो गांव में उसकी तलाश शुरू की गई। परिजन और ग्रामीण पूरी रात आसपास के इलाकों में खोजबीन करते रहे, लेकिन सूरज का कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद गड़खा थाना पुलिस को सूचना दी गई।
Murder In Saran: सारण में चाकू मारकर युवक की हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
चवर से बरामद हुआ शव
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की। शनिवार की सुबह गांव के ही चवर में नहर किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान सूरज कुमार के रूप में की। शव की स्थिति देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की बेरहमी से हत्या की गई है और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया।
शव मिलने की खबर फैलते ही मटखौऊआ गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक के घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
खाने-पीने के बहाने हत्या की आशंका
मृतक के भाई ने हत्या को लेकर गंभीर आशंका जताई है। उनका कहना है कि गांव के ही कुछ लोगों ने सूरज को अपने साथ बैठाकर पहले खाना-पीना कराया और फिर उसकी हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि यह घटना सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दी गई है।
परिजनों ने यह भी बताया कि जब सूरज घर से निकला था, उस समय उसके पास करीब 60 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल फोन था। लेकिन शव मिलने के बाद उसके पास से केवल मोबाइल फोन ही बरामद हुआ, जबकि नकदी गायब थी। इससे लूट के बाद हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। इसको लेकर परिजन काफी आक्रोशित हैं और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
GangRape: सारण में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की सूचना मिलते ही गड़खा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे आपसी रंजिश या लूट की घटना मान रहे हैं। हालांकि, इन अटकलों की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है और उसके अंतिम संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। जिन लोगों से सूरज का उठना-बैठना था, उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



