सारण के अनामिका ने 99.47 परसेंटाइल हासिल कर NEET परीक्षा में किया क्वालीफाई

छपरा। जिले के मढ़ौरा नगर पंचायत के स्टेशन रोड निवासी अनामिका प्रियदर्शी ने नीट क्वालीफाई कर अपने परिजनों को गौरांवित किया है। देश के राष्ट्रीय स्तर की मानी जानें वाली कठिन प्रतियोगिता परीक्षाओं में एक नीट में अनामिका प्रियदर्शी को 99.47 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। जिससे उसे ऑल इंडिया रैंक जनरल कैटेगरी में 11085 और ओबीसी कैटेगरी में 4697 वां रैंक प्राप्त हुआ है। मालूम हो कि अनामिका प्रियदर्शी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय ग्रस मिशन स्कूल से और इंटर तक की पढ़ाई छपरा से पूरी की थी। इंटर के बाद प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कोटा से कर रही थीं। नंद किशोर सिंह, रीता सिंहा की पुत्री अनामिका का पैतृक घर मकेर के लक्छी कैतुका गांव हैं, नंद किशोर सिंह मकेर प्रखंड के पूर्व प्रमुख रह चूके है।
अमनौर से विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भी रह चुके है। पूर्व प्रमुख का मढ़ौरा स्टेशन रोड में भी निवास स्थान है। जहां पर उनके भाई ब्रज किशोर सिंह एवं जय किशोर सिंह का व्यवसायिक प्रतिष्ठान है। अनामिका की सफलता से परिजनों में खुशी का माहौल बना हुआ है। अनामिका ने अपनी सफलता के बाद कहा कि वह एक कुशल चिकित्सक बन कर समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की इच्छा रखती है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026करियर – शिक्षाJob Alert: छपरा में नौकरी का मौका, 20 शिक्षकों की होगी भर्ती, 14,500 रुपये वेतन के साथ रूम रेंट और बोनस भी
- August 26, 2026क्राइमBihar Crime News: बिहार में 3 अपराधियों को मिली फांसी की सजा, 124 को अभियुक्तों को उम्रकैद
- August 26, 2026छपराChhapra Crime News: सरयू नदी किनारे मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
- August 26, 2026क्राइमChhapra Court News: एक दशक पुराने हत्याकांड के अभियुक्त को कोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा



