छपरा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना से राज्यभर के लिए विकास योजनाओं की बड़ी सौगात दी। इसमें सारण जिला को विशेष महत्व मिला। सारण जिले में एक ही दिन 37 पंचायत सरकार भवनों का लोकार्पण किया गया, जबकि 20 नए पंचायत सरकार भवनों और 54 विवाह मंडपों का शिलान्यास भी किया गया। इन योजनाओं के पूरा होने से ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी और आमजन का जीवन और अधिक सुगम बनेगा।
1870 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री ने कुल ₹1870 करोड़ की लागत से निर्मित 829 पंचायत सरकार भवनों का लोकार्पण और ₹1823 करोड़ की लागत से बनने वाले 663 पंचायत सरकार भवनों का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना अंतर्गत ग्राम पंचायतों में ₹500 करोड़ की लागत से बनने वाले 1000 विवाह मंडपों का शिलान्यास भी किया गया।
सारण जिला को मिली खास सौगात
इनमें सारण जिला को भी बड़ी हिस्सेदारी मिली है।
- 37 पंचायत सरकार भवन का लोकार्पण
- 20 पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास
- 54 पंचायतों में विवाह मंडप का शिलान्यास
इन भवनों और मंडपों के निर्माण से गांवों में प्रशासनिक कार्यों और सामाजिक आयोजनों में सुविधा बढ़ेगी।
जिला स्तर पर भी हुआ कार्यक्रम
राजधानी पटना से हुए मुख्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी जिलों में किया गया। सारण समाहरणालय सभागार में भी जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी अमन समीर ने की। मौके पर उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, अपर समाहर्त्ता मुकेश कुमार सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
जनसुविधाओं में होगी बढ़ोतरी
जिला प्रशासन ने बताया कि इन भवनों और विवाह मंडपों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर सरकारी योजनाओं के संचालन और आम जनता की समस्याओं के समाधान में आसानी होगी। वहीं, विवाह मंडप स्थानीय लोगों के सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों में काम आएंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



