छपरा के VIP स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किया आकर्षक और ज्ञानवर्धक प्रोजेक्ट
छपरा। सारण जिले में निरंतर 9 वर्षों से बच्चों को अध्ययन, अनुशासन और आत्मबल की ओर अग्रसर करता छपरा का सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्थान विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शिक्षक अभिभावक बैठक के दौरान कला सह विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के होनहार छात्र-छात्राओं ने अपनी ज्ञान, बुद्धि और विवेक के आधार पर आकर्षक एवं ज्ञानपरक परियोजनात्मक कार्य क्षमता का प्रदर्शन कर उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों को अचंभित कर दिया।
बच्चों द्वारा तैयार किये गए इन विभिन्न उपकरणों की, हमारे विद्यालय परिवार के सदस्यों और अभिभावकों द्वारा काफी प्रशंसा की गई तथा इस क्षेत्र में उनके सार्वभौमिक विकास के लिए उनका मार्ग दर्शन भी किया गया। स्कूल निदेशक डॉ० राहुल राज एवं प्राचार्या ने कहा कि शिक्षण कार्य में परियोजनात्मक कार्य की भी अहम भूमिका होती है, जिसके जरिये बच्चों का बौद्धिक विकास क्षमता प्रबल होता है और वे बेहतर भविष्य का सृजन कर पाते हैं।
बच्चों द्वारा कड़ी मेहनत से तैयार किए गए मॉडल को देखने व उससे जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने के लिए हजारों की संख्या में अभिभावकों में काफी उत्साह व रुझान देखने को मिला। कई अभिभावकों ने प्रतिभागियों का प्रशंसित शब्दों के साथ उनका उत्साहवर्धन भी किया। कहा कि विज्ञान में रुचि रखने वाले इस उम्र के बच्चे ही एक दिन विख्यात वैज्ञानिक बनकर देश-दुनिया में अपना नाम रौशन करेंगे। पूरे विद्यालय प्रांगण में खुशी और उत्साह का माहौल दिखा।।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 6, 2026क्राइमChhapra Court News: सड़क हादसे में मौत के मामले में लापरवाह चालक को डेढ़ साल की जेल, 21 हजार रुपये जुर्माना भी लगा
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर



