छपरा में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में 1 की मौत, 4 लोग घायल

छपरा। मशरक थाना क्षेत्र के महादेवा ब्रहम स्थान के पास दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में 1 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं 4 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल चारो शख्स को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान मशरक थाना क्षेत्र के गोढ़ना गांव निवासी स्व मैनेजर राय का 55 वर्षीय पुत्र रामभरोसा राय के रूप में हुई।
जो रिश्तेदारी में शादी का कार्ड देने गया था। वही घायलों में गोढ़ना गांव निवासी भूवनेश्वर राय का 50 वर्षीय पुत्र नागेन्द्र राय, सेरूकहा गांव निवासी लोटन महतो का 21 वर्षीय पुत्र लगन महतो, शैलेश मांझी का 24 वर्षीय पुत्र डरेश कुमार, अवधेश पासवान का 22 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार शामिल हैं।
घटना की सूचना पर पुलिस गश्ती दल और मशरक के चन्देश्वर मोड़ स्थित रिषभ रेस्टोरेंट के मालिक राजीव पाठक एवं रंजन कुमार सिंह,प्रवीण कुमार सिंह के स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक पहुचने में मददकार हुए,और परिजनों को सूचना दी। मौके पर थाना पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 15, 2026छपरा जंक्शन के पुनर्विकास का खाका तैयार, डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
छपराJune 15, 2026Sonpur Mela: 24.29 करोड़ की लागत से नये सिरे से सजेगा सोनपुर मेला क्षेत्र, 13.19 करोड़ से होगा अंबिका भवानी मंदिर का कायाकल्प
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन







