छपरा में A To Z सुपरमार्केट के दूसरे ब्रांच का हुआ उद्घाटन

छपरा के व्यवसायियों के सहयोग के लिए एसबीआई हमेशा है आगे: संजीत कुमार
छपरा: भारतीय स्टेट बैंक के रीजनल मैनेजर संजीत कुमार ने शहर के बाजार समिति में छपरा के सबसे बड़े सुपरमार्केट ए टू जेड के दूसरे शाखा का उद्घाटन किया, मुख्य अतिथियों में छपरा के एडीएम गगन कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. उद्घाटन के दौरान रीजनल मैनेजर संजीत कुमार ने कहा कि छपरा शहर में यह अब तक का सबसे बड़ा सुपर मार्केट है, जो एसबीआई के सहयोग से खोला गया है. इसका पहला ब्रांच एसबीआई के सहयोग से ही 2019 में दरोगा राय चौक खोला गया था. उसकी सफलता के बाद आज बाजार समिति में पुनः इसके नए ब्रांच का शुभारंभ किया गया.
उन्होंने कहा कि भारतीय स्टेट बैंक सारण जिले व्यवसायियों के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर है.वहीं स्टोर के मालिक अजीत सिंह ने कहा कि छपरा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है, ए टू जेड सुपरमार्केट में किराना से लेकर घरेलू उपयोग, दिनचर्या में उपयोग होने वाले सामानों से लेकर हर तरह के समान उपलब्ध हैं.
साथ ही ग्राहकों के लिए तमाम तरह के ऑफर्स भी शुरू किये गए हैं.उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आनंद कुमार, प्रिंस कुमार, विजय सिंह, मोहित, उपेंद्र सिंह, समाजसेवी मिंटू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



