Shravani Mela Train: छपरा के रास्ते गोरखपुर से आसनसोल तक श्रद्धालुओं के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने दी सौगात

छपरा। श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ और यात्रा सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेलवे के तत्वावधान में रेलवे प्रशासन द्वारा आसनसोल–गोरखपुर–आसनसोल के बीच एक फेरे के लिए विशेष मेला ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष गाड़ी 03527/03528 नंबर के साथ चलेगी और इसका संचालन 26 एवं 27 जुलाई को किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, 03527 आसनसोल–गोरखपुर मेला विशेष गाड़ी 26 जुलाई, 2025 को रात 9:00 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन रास्ते में चितरंजन (21:30 बजे), मधुपुर (22:25 बजे), जसीडीह (23:05 बजे), और दूसरे दिन झाझा (00:30 बजे), किऊल (01:07 बजे), मोकामा (01:42 बजे), बख्तियारपुर (02:17 बजे), पटना जं. (03:30 बजे), पाटलिपुत्र (04:30 बजे), छपरा (07:00 बजे), सीवान (08:05 बजे) और देवरिया सदर (09:12 बजे) से होते हुए गोरखपुर 10:45 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा:
वापसी में 03528 गोरखपुर–आसनसोल मेला विशेष गाड़ी 27 जुलाई, 2025 को दोपहर 1:45 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। यह ट्रेन देवरिया सदर (15:10 बजे), सीवान (16:25 बजे), छपरा (17:50 बजे), पाटलिपुत्र (20:00 बजे), पटना जं. (20:35 बजे), बख्तियारपुर (21:25 बजे), मोकामा (22:07 बजे), किऊल (23:47 बजे), झाझा (00:55 बजे), जसीडीह (01:30 बजे), मधुपुर (01:55 बजे), चितरंजन (02:47 बजे) होते हुए आसनसोल 03:50 बजे पहुंचेगी।
कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 डिब्बे लगाए जाएंगे, जिनमें 20 सामान्य द्वितीय श्रेणी/शयनयान (अनारक्षित) कोच 02 एस.एल.आर.डी. (गार्ड सह सामान यान) कोच शामिल होंगे।
श्रद्धालुओं को बड़ी राहत:
श्रावणी मेला के अवसर पर बाबा धाम जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए यह विशेष ट्रेन बड़ी राहत साबित होगी। ट्रेन की रूटिंग में झाझा, जसीडीह और मधुपुर जैसे महत्वपूर्ण स्टेशन शामिल हैं, जो देवघर जाने वाले भक्तों के लिए मुख्य मार्ग हैं।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व अपने नजदीकी स्टेशन से ट्रेन की पुष्टि समय-सारणी की जानकारी प्राप्त कर लें। साथ ही अनारक्षित श्रेणी में यात्रा करते समय भीड़ को देखते हुए सावधानी बरतें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



