Chhapra News: सोनपुर नगर पंचायत अब नगर परिषद में हुआ अपग्रेड, शहरी ढांचा और बुनियादी सुविधाओं में होगा बड़ा बदलाव
सोनपुर अब शहरी विकास की नई दिशा में अग्रसर

छपरा। बिहार के सारण जिले के ऐतिहासिक शहर सोनपुर को अब एक नई पहचान मिल गई है। राज्य सरकार द्वारा नगर विकास की दिशा में उठाए गए अहम कदम के तहत सोनपुर नगर पंचायत को नगर परिषद का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। इस फैसले के साथ सोनपुर अब शहरी विकास की नई दिशा में अग्रसर हो चुका है।
नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना के अनुसार, सोनपुर को नगर परिषद बनाने का निर्णय जनसंख्या और क्षेत्रीय विस्तार के आधार पर लिया गया है। वर्तमान में सोनपुर की जनसंख्या 37,776 है और इसे 30,000 से 1,50,000 की सीमा के अंतर्गत लाया गया है, जो नगर परिषद के मानदंडों के अनुरूप है।
ये भी पढ़ें: Railway Tatkal Ticket: इमरजेंसी कोटा में अब नहीं चलेगा ट्रैवल एजेंटों का जादू, रेलवे ने कसा शिकंजा!
बढ़ेगी सुविधाएं, सुधरेगा आधारभूत ढांचा
नगर परिषद बनने के बाद सोनपुर में शहरी ढांचे और बुनियादी सुविधाओं में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सड़क, नाली और जल निकासी की योजनाएं प्रभावी रूप से लागू होंगी। स्वच्छता, कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्वास्थ्य की व्यवस्था सुदृढ़ की जाएगी। शहरी आवास, पेयजल आपूर्ति और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सेवाएं बेहतर होंगी। डिजिटलीकरण के तहत टैक्स भुगतान, शिकायत निवारण और नागरिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी।
ये भी पढ़ें: छपरा के रास्ते चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों से रेलवे ने हाईस्पीड का दर्जा छीना
वित्तीय मजबूती की ओर कदम
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर परिषद को वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य सरकार द्वारा ₹21.45 करोड़ (₹2,145 लाख) की राशि आवंटित की गई थी, जिससे नगर क्षेत्र में विकास योजनाओं को बल मिलेगा। नगर निकाय की आय और व्यय क्षमता में भी क्रमशः वृद्धि हो रही है, जो कि आत्मनिर्भर शहरी शासन की दिशा में महत्वपूर्ण संकेत है।
स्थानीय लोगों में उत्साह
सोनपुर नगर परिषद की घोषणा के बाद क्षेत्र के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों में खुशी की लहर है। लोगों को उम्मीद है कि अब लंबे समय से चली आ रही समस्याओं जैसे जलजमाव, सड़क जर्जरता और सफाई जैसे मुद्दों का स्थायी समाधान होगा।
ये भी पढ़ें: छपरा का एक अजूबा रेलवे स्टेशन, जहां 15 साल में नहीं रूकी एक भी ट्रेनें
प्रशासनिक तैयारी शुरू
नगर परिषद बनने के बाद प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव हो रहा है। अलग-अलग विभागों में ज़िम्मेदारियां तय की जा रही हैं और शहरी योजनाओं को शीघ्र लागू करने की प्रक्रिया तेज़ कर दी गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







