बिहार एसटीएफ और सारण पुलिस ने 25 हजार के इनामी खुख्यात अपराधी बबलू महतो को किया गिरफ्तार

सारण: बिहार एसटीएफ एवं मढ़ौरा थाने की पुलिस ने 25 हजार रुपय के इनामी खुख्यात अपराधी बबलू महतो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिले के मढ़ौरा पुलिस एवं एसटीएफ की टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर संयुक्त रूप से छापेमारी कर गुरुवार को 25 हजार रूपये के इनामी खुख्यात अपराधी बबलू महतो उर्फ बबलू मिस्त्री को पटना से गिरफ्तार कर लिया। सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने प्रेस रिलीज जारी कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बबलू महतो की गिरफ्तारी पटना जिला के राजीव नगर के मुहल्ला नाला के पास से हुई है।
गिरफ्तार अपराधी की पहचान थाना क्षेत्र के नौतन निवासी सवलिया महतो के पुत्र बबलू महतो उर्फ मिस्त्री के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी और इसके ऊपर 25 हजार के इनाम घोषित किया गया था। उसके खिलाफ मढ़ौरा थाना में चोरी डकैती, छीनतैई जैसे कई संगीन मामले दर्ज है। इसको मढ़ौरा थाना में दर्ज डकैती के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। छापेमरी दल में बिहार एसटीएफ एवं मढ़ौरा थाना की पुलिस टीम शामिल थी. पुलिस टीम को पुरुस्कार राशि दी जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



