छपरा के रास्ते देवघर जाने वाली श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन में लगेगा 4 अतिरिक्त कोच

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के अवसर पर मेला यात्रियों की सुविधा हेतु चलायी जा रही 05028/05027 गोरखपुर-देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी के रेक संरचना में 24 जुलाई से बदलाव करते हुए साधारण द्वितीय श्रेणी का 04 अतिरिक्त कोच लगाया जायेगा।
फलस्वरूप इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, साधारण द्वितीय श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। इसके अतिरिक्त 05027 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी के संलचन समय में परिवर्तन किया गया है।
परिवर्तित समयानुसार 05027 देवघर-गोरखपुर श्रावणी मेला विशेष गाड़ी 24 जुलाई, 2024 से प्रतिदिन देवघर से 18.50 बजे प्रस्थान कर बंाका से 19.55 बजे, बरहट से 21.00 बजे, भागलपुर से 22.05 बजे, सुल्तानगंज से 22.45 बजे, दूसरे दिन मुंगेर से 00.40 बजे, साहिबपुर कमाल से 01.22 बजे, बेगूसराय से 01.57 बजे, बरौनी से 03.10 बजे, बछवारा से 03.32 बजे, शाहपुर पटोरी से 04.02 बजे, देसरी से 04.32 बजे, हाजीपुर से 05.20 बजे, सोनपुर से 05.32 बजे, दिघवारा से 06.02 बजे, छपरा से 07.20 बजे, एकमा से 07.45 बजे, सीवान से 08.15 बजे, मैरवा से 08.35 बजे, भटनी से 09.32 बजे, देवरिया सदर से 10.02 बजे तथा चैरीचैरा से 10.35 बजे छूटकर गोरखपुर 11.20 बजे पहुंचेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







