डॉ. श्याम शरण ने गांव के बुद्धिजीवियों को किया सम्मानित
छपरा रविवार को डॉ. श्याम शरण, असिस्टेंट प्रोफेसर, हिन्दी विभाग, कमला राय महाविद्यालय , गोपालगंज , बिहार हाल ही में अपने पैतृक गाँव में हुए में अखण्ड अष्टयाम एवम् अपने माता – पिता के पावन स्मृति में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम अच्छे से संपन्न होने तथा अगहरा गाँव के अगहरा बुनियादी मध्य विद्यालय को बिहार सरकार द्वारा 10+2 स्कूल में अपग्रेड होने पर अपने पैतृक गाँव सह पंचायत अगहरा, पोस्ट- गौरा, प्रखण्ड – मढ़ौरा( बिहार) पहुँच कर ख़ुशी में अपने गाँव के बुजुर्ग एवम् अतिसम्मानित ग्रामीणों को सम्मानित किया.
विदित हो कि अगहरा गाँव के बुनियादी मध्य विद्यालय अगहरा को बिहार सरकार द्वारा 10+2 स्कूल में अपग्रेड कर दिया गया था. इस अपग्रेडेड स्कूल को कही और चलाया जा रहा था. अगहरा ग्रामीणों के सहयोग से श्री बैदनाथ सिंह अ.प्राप्त शिक्षक एवं श्री सुरेन्द्र सिंह ने पटना उच्च न्यायालय में केश किये तत्पश्चात् केश जीतने के बाद उपर्युक्त 10+2 स्कूल नवनिर्माण होने की ओर प्रक्रियाधीन है.
इससे इस पंचायत की ग्रामीण बच्चों को पठन- पाठन में काफ़ी सुविधा मिलेगी. इसी ख़ुशी में डॉ. श्याम शरण एवम् गुड्डू कुमार ने संयुक्त रूप से अपने ग्रामीणों अवधेश पांडेय, पुरुषोत्तम मिश्रा, सिद्धेश्वर मिश्रा,कामाख्या नारायण मिश्रा,वशिष्ठ नारायण मिश्रा, कृष्णा मिश्रा, ललन सिंह, अ.प्राप्त शिक्षक, भजन बैठा अ. प्राप्त शिक्षक , नवी आलम, हरेश राय को सम्मानित लिया. इस अवसर पर मैनेजर राय, श्याम शरण,गुड्डू कुमार, गुंजन कुमार, मुकेश कुमार,संतोष मिश्रा, आदित्य मिश्रा, दया शंकर मिश्रा, आंजनेय शरण, हरिश्चंद्र साह, नगनारायण सिंह,अजय राय आदि उपस्थित थे.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



