छपरा के DAV स्कूल में अलंकरण समारोह का आयोजन, छात्रों ने अनुशासन में सक्रिय योगदान की ली शपथ

छपरा। छपरा के सिधवलिया स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों का अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुरुआत मुख्य अतिथि प्राचार्य एस.पी. यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । कार्यक्रम में हेड ब्वाय के रूप में कक्षा १०वीं के छात्र रणबीर पाण्डेय एवं हेड गर्ल के रूप में कक्षा १०वीं की छात्रा अदिति सिंह का चयन हुआ।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा शानदार परेड का प्रदर्शन किया गया। वहीं सभी समूहों के उत्कृष्ट छात्रों को प्राचार्य एस. पी. यादव एवं वरिष्ठ शिक्षिका चित्रा पाण्डेय द्वारा समूह कप्तान एवं उपकप्तान एवं विभिन्न पदों से विभूषित किया गया।
चयनित उत्साही छात्रों ने विद्यालय की मान, प्रतिष्ठा एवं अनुशासन में अपने सक्रिय योगदान की शपथ ली। विद्यालय की शिक्षिका अंजलि पाण्डेय द्वारा मंच संचालन किया गया।
प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के “उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए “से अपनी बात शुरू की एवं विद्यार्थियों के मंगल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के सफल संचालन में विद्यालय के शिक्षक सुरज कुमार के साथ- साथ सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सहभागिता रही। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के प्राचार्य द्वारा छात्र- छात्राओं को अलंकृत किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



