UPSC CAPF: सारण के लाल शशांक ने CAPF परीक्षा में सफलता हासिल कर बना असिस्टेंट कमांडेंट
परिवार और बड़े भाई की प्रेरणा बनी सफलता की चाबी

छपरा | सारण जिले के बनियापुर प्रखंड के पंचमहला सहाजितपुर पंचायत निवासी शशांक गौरव ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 57वीं रैंक प्राप्त कर जिले और राज्य को गर्व का अवसर दिया है।
सपना था देश सेवा का
शशांक के पिता सुभाष ओझा एक साधारण परिवार से हैं और वर्तमान में परिवार छपरा के भगवान बाजार स्थित बैंक कॉलोनी में निवास करता है। शशांक की प्रारंभिक शिक्षा छपरा के एक निजी स्कूल से हुई। वे बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहे और अपनी किताबों के प्रति गहरी लगन रखते थे। उनके पिता बताते हैं कि “शशांक का सपना हमेशा बड़ा था। वह शुरू से ही अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह समर्पित था।”
Success Stories: छपरा के लोकेश ने Air Force में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर रचा इतिहास |
घर लौटे तो पूरे मोहल्ले में जश्न का माहौल
CAPF परीक्षा में चयन की खबर मिलते ही शशांक गौरव के गांव और मोहल्ले में जश्न शुरू हो गया। जब वे घर लौटे तो फूल-मालाओं से स्वागत, ढोल-नगाड़े, और बधाई देने वालों की भीड़ ने उनके उत्साह को और बढ़ा दिया। मोहल्लेवालों और ग्रामीणों ने इसे पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण बताया।
परिवार और बड़े भाई की प्रेरणा बनी सफलता की चाबी
शशांक ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता, गुरुजनों और खासतौर पर अपने बड़े भाई शशांक सौरव (मरीन इंजीनियर) को दिया। “भैया हमेशा मुझे मोटिवेट करते थे। उन्होंने मुझे सही दिशा दिखाई और कभी हार न मानने की सीख दी,” शशांक ने कहा।
Chhapra News: सारण में सब-इंस्पेक्टर ने 2 लाख रूपये लेकर थाने से सट्टेबाज को छोड़ा, SSP ने SI और चौकीदार को किया निलंबित |
देशसेवा का अगला लक्ष्य: CISF
शशांक यहां रुकने वाले नहीं हैं। उनका अगला लक्ष्य है CISF (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) में सेवा देना। उनका मानना है कि यह तो देशसेवा की शुरुआत है, असली संघर्ष और योगदान अब शुरू होगा। शशांक गौरव की यह उपलब्धि सारण जिले के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि सीमित संसाधनों में भी अगर सोच बड़ी हो, तो मंजिल मिलना तय है।
युवाओं को दिया प्रेरणात्मक संदेश
| “अगर आपका लक्ष्य साफ है और मेहनत ईमानदारी से करते हैं, तो कोई भी मंज़िल दूर नहीं। खुद पर भरोसा रखें, लगातार प्रयास करें – सफलता आपके कदम जरूर चूमेगी।” — शशांक गौरव |
Author Profile

Latest entries
क्राइमFebruary 25, 2026Saran News: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले दो अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा व 2-2 लाख जुर्माना
छपराFebruary 25, 2026छपरा में बनेगा आधुनिक विरासत केंद्र, पुरातात्विक स्थलों के विकास की कार्ययोजना तैयार
करियर – शिक्षाFebruary 24, 2026Teacher Requirements: छपरा के AND पब्लिक स्कूल में विभिन्न पदों पर बहाली, 1 मार्च को होगी भर्ती प्रक्रिया
क्राइमFebruary 22, 2026Crime News Saran: सारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे के हत्याकांड का था गवाह



