सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
सबलपुर तटबंध पर युद्धस्तर पर शुरू हुआ सुरक्षा अभियान

छपरा। आगामी मानसून और संभावित बाढ़ को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बुधवार को सोनपुर प्रखंड अंतर्गत सबलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कराए जा रहे बाढ़ निरोधक कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों और कार्यदायी एजेंसी को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तटबंध की स्थिति, सुरक्षा उपायों और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी कार्यों को “वार फुटिंग” यानी युद्धस्तर पर तेजी से पूरा किया जाए ताकि मानसून शुरू होने से पहले तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हो सके।
डीएम ने कार्यदायी एजेंसी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में जून महीने के अंत तक सभी कार्य पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए और निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए।
1.8 किलोमीटर संवेदनशील तटबंध पर विशेष फोकस
जिलाधिकारी ने तटबंध के लगभग 1.8 किलोमीटर लंबे अति संवेदनशील हिस्से को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर यही क्षेत्र सबसे अधिक प्रभावित हो सकता है, इसलिए यहां सुरक्षा कार्यों को तेजी से पूरा करना बेहद जरूरी है।
प्रतिदिन होगी मॉनिटरिंग
कार्यों की गति और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को डेली बेसिस पर मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन कार्य प्रगति की समीक्षा की जाए और किसी भी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि समय सीमा के भीतर काम पूरा हो सके।
सैंडबैग और सुरक्षा सामग्री का पहले से होगा स्टॉक
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि तटबंध से सटे आबादी वाले इलाकों में पर्याप्त संख्या में सैंडबैग (बालू की बोरियां) एवं अन्य आवश्यक बाढ़ सुरक्षा सामग्री पहले से उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए पहले से तैयारी जरूरी है।
इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सोनपुर, अंचलाधिकारी सोनपुर तथा बाढ़ नियंत्रण विभाग के कार्यपालक अभियंता सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा,
“हमारी प्राथमिकता तटबंध को समय से सुरक्षित करना है ताकि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की जन-धन की हानि को रोका जा सके। विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि संसाधन बढ़ाकर जून समाप्त होने से पहले कार्य को अंतिम रूप दिया जाए।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 13, 2026क्राइमChhapra Crime News: रात में घरों की रेकी, नंबर प्लेट बदलकर देते थे वारदात को अंजाम, लाखों के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
- August 13, 2026करियर – शिक्षाBihar Police Exam: सारण में सिपाही भर्ती परीक्षा में लापरवाही पर 6 वीक्षक निलंबित, फ्रिस्किंग में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी
- August 13, 2026क्राइमSaran Court News: सारण में हत्या के प्रयास के दोषी को 10 साल जेल, 25 हजार का अर्थदंड
- August 12, 2026छपरासारण के तीन थानों में नये SHO की पोस्टिंग, SSP ने सौंपी नए अफसरों को कमान



