छपरा में पहली बार चेन्नई के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ निःशुल्क करेंगे मरीजों का इलाज

•यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में लगेगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर
छपरा। शहर के नगर पालिका चौक स्थिति यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में रविवार को 09 बजे से 05 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। इस आशय की जानकरी यदुवंशी राय हॉस्पिटल के चिकित्सक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि शिविर में चेन्नई के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ ए चक्रवर्ती तथा पटना पीएमसीएच के जेनरल सर्जरी विभाग कि श्वेत सीखा चिकित्साकीय परामर्श देंगे। जिसमें डॉ ए चक्रवर्ती द्वारा कमर का दर्द, जोड़ों का दर्द, पुराना दर्द व हड्डी रोग से सम्बंधित निःशुल्क ईलाज होगा।
डॉ श्वेत सीखा द्वारा पेट से संभंधित, पत्थरी, लिवर, तथा जनरल सर्जरी विभाग के सभी रोगों के मरीजों को देखेंगी। डॉ हिमांशु कुमार ने कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उदेश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोंग अपने स्वस्थ्य पर ध्यान नहीं देते है और छोटी -छोटी बीमारियां समय पर नहीं दिखाने के कारण बड़ी बीमारी का रूप ले लेता है और समाज में वैसे भी लोग है जो पैसे के अभाव में अपना ईलाज नहीं करा पाते है। वैसे लोगों के लिए खास कर यह शिविर का आयोजन किया जा रहा है कि वो पैसे के अभाव में ईलाज से वंचित ना रहे।
समय -समय पर हॉस्पिटल के तरफ से निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाता है और आगे भी यह शील- शिला चलता रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद
- October 22, 2026छपराछपरा में तनिष्क का धमाकेदार धनतेरस ऑफर, सोने के गहनों पर 20% और डायमंड पर 25% तक की छूट



