छपरा

Saran News: रात में थानों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे SSP, गश्ती में सोये हुए मिला ड्राइवर सस्पेंड, SHO पर कार्रवाई

अवतारनगर थाना प्रभारी का वेतन रोका, चालक निलंबित

छपरा। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के द्वारा 16 जून की रात दिघवारा एवं अवतारनगर थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गश्ती व्यवस्था में लापरवाही, अभिलेखों की अनियमितता और कर्मचारियों की अनुपस्थिति जैसे गंभीर खामियों को देखते हुए SSP ने कड़ा एक्शन लिया है।

RBI ने किया ऐलान, 100 और 200 रुपये के नोट को लेकर आयी नई गाइडलाइन

दिघवारा थाना में गश्ती दल नदारद

दिघवारा थाना के निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की स्वच्छता, अभिलेख संधारण, मालखाना व्यवस्था, लंबित कांडों की स्थिति और अपराध नियंत्रण उपायों की समीक्षा की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष और अपर थानाध्यक्ष के अलावा कोई अन्य पदाधिकारी थाना पर उपस्थित नहीं मिले, साथ ही गश्ती दल भी असंतोषजनक पाया गया। SSP ने थानाध्यक्ष को इस पर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

अवतारनगर में गंभीर लापरवाही

अवतारनगर थाना में आवेदन पंजी में कई लंबित मामले पाए गए जिन पर थानाध्यक्ष द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस लापरवाही पर SSP ने तुरंत आवेदन पंजी को जब्त कर थानाध्यक्ष का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

Crime News: छपरा में पूर्व सांसद के गैस एजेंसी में दिन-दहाड़े हथियार के बल पर लाखों रूपये की लूट

गश्ती वाहन में सोते मिले चालक, तत्काल निलंबन

रात्रि 8:00 बजे से 10:00 बजे तक SSP द्वारा विशेष वाहन चेकिंग के लिए वायरलेस से निर्देश जारी किए गए थे। निरीक्षण के दौरान अवतारनगर थाना के गश्ती वाहन में चालक मनोज कुमार साह ड्यूटी के दौरान सोते पाए गए। इस गम्भीर लापरवाही को देखते हुए SSP ने चालक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर लाइन हाजिर किया और स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।

छपरा की ऐतिहासिक स्कूल सारण एकेडमी बदलेगा स्वरूप, 2.25 करोड़ की लागत से बनेंगे दो मंजिला भवन

सारण का अमनौर अब औद्योगिक हब के रूप में होगा विकसित, 70 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को हस्तांतरित

अनियमितता पर जीरो टॉलरेंस

वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था एवं जनता की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आवेदन पंजी, आगंतुक पंजी, महिला हेल्प डेस्क, रनिंग रजिस्टर आदि का भी गहन अवलोकन किया गया।

यह कार्रवाई पुलिस प्रशासन की जवाबदेही और अनुशासन को सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button