
छपरा। सारण के नवपदस्थापित जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कार्यभार संभालते ही प्रशासनिक सख्ती और जनहित के प्रति अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। शनिवार, 13 दिसंबर 2025 को जिलाधिकारी ने मांझी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कौरू–धौरू पैक्स गोदाम का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया।
औचक निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रखंड एवं अंचल कार्यालय को पूरी तरह साफ–सुथरा रखने और सभी संचिकाओं एवं अभिलेखों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालयों की व्यवस्था सीधे तौर पर जनता की सुविधा और प्रशासन की छवि से जुड़ी होती है। जिलाधिकारी ने सभी आवास सहायकों के कार्यों का प्रतिदिन पर्यवेक्षण सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।
दाखिल–खारिज व भूमि मामलों में सख्ती
जिलाधिकारी ने दाखिल–खारिज, परिमार्जन एवं भूमि मापी से संबंधित सभी लंबित आवेदनों को एक माह के भीतर शत-प्रतिशत निष्पादित करने का स्पष्ट निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि भूमि से जुड़े मामलों में देरी से आम लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने प्रखंड कार्यालय परिसर में एक अलग कक्ष चिन्हित कर VLE को बैठाने तथा भूमि एवं अन्य सेवाओं से संबंधित सभी आवेदन कार्यालय परिसर में ही आवेदकों से प्राप्त करने की व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया। साथ ही, भूमि संबंधी सेवाओं के लिए निर्धारित सरकारी शुल्क दर तालिका को बड़े बैनर के माध्यम से प्रदर्शित करने को कहा, ताकि आम जनता को सही जानकारी मिल सके और अनावश्यक वसूली पर रोक लगे।
स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन पर जोर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मांझी के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
धान अधिप्राप्ति और ग्रामीण सड़क निर्माण में तेजी के निर्देश
कौरू–धौरू पैक्स गोदाम के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को धान अधिप्राप्ति कार्य में तेजी लाते हुए लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत धान क्रय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा (मांझी) को पैक्स गोदाम के बगल में स्थित ग्रामीण सड़क का मनरेगा योजना के तहत अविलंब ईंट सोलिंग कर निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया।
जनता दरबार में खुद बैठे डीएम
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी एवं थानाध्यक्ष, मांझी द्वारा आयोजित शनिवारीय जनता दरबार की प्रक्रिया में स्वयं शामिल होकर शिकायतों की सुनवाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासनिक संदेश स्पष्ट
नए जिलाधिकारी के इस औचक निरीक्षण से यह साफ संदेश गया है कि अब लापरवाही नहीं, बल्कि जवाबदेही और समयबद्ध कार्य संस्कृति ही सारण प्रशासन की पहचान होगी। ज्वाइन करते ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर डीएम वैभव श्रीवास्तव ने स्पष्ट कर दिया है कि जनहित, पारदर्शिता और सख्त मॉनिटरिंग उनकी कार्यशैली का केंद्र बिंदु रहेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



