
छपरा। छपरा श्हर के भगवानबाजार थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के धंधे में संलिप्त तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही, पुलिस ने होटल संचालक मंगल सिंह द्वारा चलाए जा रहे “फौजी होटल” को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, भगवानबाजार थाना को गुप्त सूचना मिली कि स्टेशन रोड स्थित फौजी होटल में होटल संचालक मंगल सिंह द्वारा अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।




टीम ने छापामारी कर होटल के एक कमरे से कुछ लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया। इस दौरान कमरे से कई आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। छापामारी के बाद भगवानबाजार थाना में कांड संख्या 41/25, दिनांक 25.01.25 के तहत धारा 3/4/5/6 Immoral Traffic Prevention Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) बसंती टुड्डू, थानाध्यक्ष सुभाष कुमार, जिला आसूचना इकाई के सुजीत कुमार-2 और साकेत बिहारी सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम और पता इस प्रकार हैं:
- रेयाज अहमद, पिता मनीफ अंसारी, निवासी- मशरक, थाना मशरक, जिला- सारण।
- बद्री दास, पिता स्व. कानिक रविदास, निवासी- चंदौली, थाना तिसरी, जिला- गिरिडीह (झारखंड)।
इसके साथ ही पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री भी जब्त की है:
- आधार कार्ड- 09
- मोबाइल फोन- 03
- वोटर कार्ड- 04
- श्रम कार्ड- 02
- कंडोम- 1
- नगद राशि- ₹3000
पुलिस की यह कार्रवाई इलाके में अनैतिक व्यापार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए जाने का संकेत देती है। पुलिस ने होटल को सील कर आगामी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की है।
Publisher & Editor-in-Chief