सारण SP कुमार आशीष ने पुलिस वालों को दिया नसीहत- शराब और बालू माफियाओं से सांठगाँठ पर होगी कार्रवाई
छपरा। सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष द्वारा कोपा एवं रसूलपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाने में पदस्थापित थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों एवं चौकीदारो को citizen-centric policing के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए गये। कोपा एवं रसूलपुर थाना के निरीक्षण के दौरान थाना भवन के साथ ही थाना के सभी अभिलेखो एवं पंजीयों की जाँच कर अभिलेखो व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार करने, कांडो का समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, थानों में साफ-सफाई रखने एवं थाना भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव उचित माध्यम से भेजने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक सारण द्वारा औचक निरीक्षण के क्रम में रिविलगंज थानान्तर्गत टेकनिवास मोड़ पर प्लान के अनुसार प्रतिनियुक्त पदाधिकारी दुकानों में बैठे पाये गये। इस संबंध में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष सहित थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावकारी गश्ती सघन वाहन चेकिंग करने, कांडो का त्वरित निष्पादन, थाना भवन निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजने, थानों में साफ-सफाई रखने एवं आम जनता से अच्छा व्यवहार करने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने तथा चौकीदारों को अपने-अपने क्षेत्र में मद्यनिषेद्य, जमीनी विवाद, अपराध एवं विधि-व्यवस्था से ंसंबंधित आसूचना संकलन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही जमीन विवाद, बालू और शराब कारोबार में संलिप्त नहीं रहने की चेतावनी दी गई अन्यथा उनके विरूद्ध कठोरतम कार्रवाई किए जाने की बात बताई गई।
थाना के एक-एक कर्मी पर नजर रखना, आम जनता से अच्छा व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकताएं होंगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी



