
रिविलगंज (सारण)। शनिवार की रात रिविलगंज थाना क्षेत्र के नवदा बांध के पास हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान लोहा टोला, नया बस्ती, थाना रिविलगंज- निवासी नीरज कुमार सिंह (32) पिता विनोद कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उसे तुरंत रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
अपने ससुर और साला पर लगाया आरोप
घायल नीरज ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से ट्रक चालक है। वह टेकनिवास से अपने वाहन के पार्ट लेकर लौट रहा था। इसी क्रम में नवादा बांध के पास अचानक एक पिकअप वैन रुक गई और उसमें सवार लोगों ने उसे रोककर गोली चला दी। नीरज ने आरोप लगाया कि जिस पिकअप में बैठे लोगों ने उस पर गोली चलाई, उनमें उसके ससुर और साला शामिल थे। गोली युवक के हाथ में लगी है।
नीरज ने आगे बताया कि उसकी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। विवाद के चलते ससुराल वालों ने यह हमला किया होगा। उसकी शादी मशरक में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही रिविलगंज थाना अध्यक्ष पु0अ0नि0 राकेश कुमार और अपर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार घायल के पास अस्पताल पहुंच गए और उनसे घटना के बारे में विस्तार से पूछा। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल ने ससुर और साला पर आरोप लगाया है, जिस पर जाँच शुरू कर दी गई है। रिविलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद नीरज को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर किया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उसे गोली हाथ में लगी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश
- October 8, 2026क्राइमसारण में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, QRT संभालेगी मोर्चा, संवेदनशील इलाकों पर पैनी नजर
- October 8, 2026बिहार‘बाहर से पानी नहीं ला सकते’ कहकर 50 रुपये में बेचा पानी, सिनेपॉलिस-कोका-कोला पर 85 हजार का जुर्माना
- October 8, 2026बिहारनोट गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन! कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों से 52.20 लाख कैश, 30 लाख के गहने बरामद



