सारण की बेटी सिमरन गुप्ता ने बिहार में सेकंड टॉपर बनकर लहराया सफलता का परचम

छपरा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। साइंस विषय में सारण की बेटी सिमरन गुप्ता ने सेकंड टॉपर बनाकर जिले का नाम रोशन किया है।
477 अंक लाकर सिमरन गुप्ता ने सफलता का परचम लहराया। उसके पिता धर्मेंद्र गुप्ता दरियापुर बाजार पर आभूषण का दुकान चलाते हैं। वही सिमरन की माता हाउसवाइफ है।
सारण जिले के दरियापुर के रहने वाली सिमरन गुप्ता श्री यमुनाचारी हाई स्कूल की छात्रा है। इंटरमीडिएट परीक्षा में सिमरन गुप्ता ने सेकंड रैंक हासिल कर अपने परिवार गांव समाज तथा जिले का मान बढ़ाया है।
वह बचपन से हीं पढ़ने में काफ़ी तेज रही है। मैट्रिक परीक्षा में भी जिला में टॉप में अपनी स्थान बनायी थी। एक बार फिर सिमरन ने सफलता का परचम लहराया है।
सिमरन का सपना है कि इन्कमटैक्स अधिकारी बनकर देश की सेवा करें। सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनो को दी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



