शिक्षक की भूमिका में नजर आये छपरा के सदर SDO, भावी मतदाताओं को पंजीकरण कराने का किया आह्वान
छपरा। युवा एवं भावी मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने और जेंडर रेशियो को संतुलित करने के अभियान में छपरा सदर के एसडीएम सह ईआरओ संजय कुमार राय पूरी गंभीरता से लगे हुए हैं. उन्होंने अभियान का कमान स्वयं सम्भाल रखा है. एसडीएम श्री राय शनिवार को युवाओं से इंटरैक्शन के लिए शहर के इम्पीरियल पब्लिक स्कूल और सीसीएस पहुंचे. एक दक्ष शिक्षक की भूमिका अपनाते हुए उन्होंने प्रश्नोत्तरी से अपनी बात प्रारम्भ की.
उन्होंने युवाओं की जनसंख्या और मतदाता सूची में उनकी कम प्रतिशत का आंकड़ा सामने रखते हुए छात्रों का ध्यानाकर्षण किया. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का प्रयास है कि लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी बढ़े. ताकि एक बेहतर सरकार और प्रशासन का निर्माण हो.
उन्होंने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवा एवं भावी मतदाताओं को पंजीकरण कराने का आह्वान किया. उन्होंने युवा होने की जिम्मेदारी लोकतंत्र में भागीदारी की थीम पर युवाओं को बताया कि वे मोबाइल ऐप के माध्यम से हाई टेक तरीका अपना कर स्वयं वोटर बन सकते हैं. इसपर युवाओं में उत्सुकता के साथ हर्ष, उत्साह व उमंग का संचार हो उठा. जब उन्होंने यह सुना कि यदि उनकी उम्र कम है तब भी वे अपना पंजीकरण करा सकते हैं.
18 वर्ष की अहर्ता तिथि पूरा होते ही उनके नाम स्वतः वोटर लिस्ट में शामिल हो जायेंगे. तो उनकी खुशी दुगनी हो गई. एसडीएम श्री राय एक शिक्षक की तरह बड़े ही रोचक ढंग से युवा छात्र छात्राओं को जागरूक मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया. साथ ही अपने परिवार, पड़ोस में छूटे हुए लोगों का नाम मतदाता सूची में बीएलओ या स्कुल के माध्यम जोड़वाने की अपील की.
बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत करने और स्कुल को सम्मानित करने की घोषणा की. किशोरों को वोटर हेल्पलाइन मोबाईल ऐप और पोर्टल की जानकारी पम्फलेट के माध्यम से दी गयी. इम्पीरियल के प्रिंसिपल नीरज कुमार और सीसीएस के प्रिंसिपल संतोष कुमार समेत शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 29, 2026क्राइमसारण में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 4 ATM कार्ड और मोबाइल बरामद
- October 28, 2026क्राइमCrime News Chhapra: सारण में शौच करने गए युवक को चाकू मारकर किया घायल, जाँच में जुटी पुलिस
- October 28, 2026बिहारअब घर बैठे मिलेगी 118 साल पुरानी जमीन की रजिस्ट्री, बिहार में 77.80 लाख दस्तावेज अपलोड
- October 28, 2026छपरासारण में अब होगी सिटी एसपी की तैनाती, बिहार कैबिनेट ने नए पद सृजन को दी मंजूरी



