छपरा-औंड़िहार रेलखण्ड पर सब-वे निर्माण को लेकर 5 ट्रेनों को किया गया शार्ट टर्मिनेट, 5 ट्रेनों का मार्ग बदला

छपरा। रेलवे प्रशासन ने छपरा-औंड़िहार खण्ड के नंदगंज-तरांव स्टेशनों के मध्य सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण कार्य के कारण यातायात एवं पावर ब्लॉक लिया है। इसके परिणामस्वरूप, 03 और 07 जनवरी 2025 को गाड़ियों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किए गए हैं।
निरस्तीकरण:
65103/65104 गाजीपुर सिटी-दिलदार नगर-गाजीपुर सिटी मेमू गाड़ी 03 और 07 जनवरी, 2025 को निरस्त रहेगी।
रिशिड्यूलिंग:
75102 औंड़िहार-छपरा डेमू गाड़ी औंड़िहार से 30 मिनट देरी से चलेगी (03 और 07 जनवरी, 2025)।
22433 गाजीपुर सिटी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस 60 मिनट देरी से गाजीपुर सिटी से चलेगी (07 जनवरी, 2025)।
शार्ट टर्मिनेटशन/शार्ट ओरिजिनेशन:
65102 जौनपुर-गाजीपुर सिटी मेमू गाड़ी 03 और 07 जनवरी को औंड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी।
65106 वाराणसी सिटी-गाजीपुर सिटी मेमू गाड़ी 03 और 07 जनवरी को औंड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी।
22323 कोलकाता-गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस 02 जनवरी, 2025 को औंड़िहार में शार्ट टर्मिनेट होगी।
65119 गाजीपुर सिटी-जौनपुर मेमू गाड़ी 03 और 07 जनवरी, 2025 को औंड़िहार से चलेगी।
65105 गाजीपुर सिटी-वाराणसी मेमू गाड़ी 03 और 07 जनवरी, 2025 को औंड़िहार से चलेगी।
मार्ग परिवर्तन:
19305 डॉ. अम्बेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस 02 जनवरी, 2025 को परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ जं.-इंदारा-बलिया के रास्ते चलेगी।
11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-जयनगर एक्सप्रेस 02 और 06 जनवरी, 2025 को परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ जं.-इंदारा-बलिया के रास्ते चलेगी।
11072 बलिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 03 और 07 जनवरी, 2025 को परिवर्तित मार्ग फेफना-इंदारा-मऊ जं.-औंड़िहार के रास्ते चलेगी।
75101 छपरा-औंड़िहार डेमू गाड़ी 03 और 07 जनवरी, 2025 को परिवर्तित मार्ग फेफना-इंदारा-मऊ जं.-औंड़िहार के रास्ते चलेगी।
22582 नई दिल्ली-बलिया एक्सप्रेस 06 जनवरी, 2025 को परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-मऊ-बलिया के रास्ते चलेगी।
यात्रीगण इन परिवर्तनों को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं और रेल प्रशासन से संबंधित सूचना प्राप्त करने के लिए समय-समय पर संपर्क बनाए रखें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर
- September 19, 2026क्राइमChhapra News: लूटकांड के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, टिंकू सिंह समेत तीन गिरफ्तार



