सशक्त बालिकाओं से ही सशक्त समाज का होगा निर्माण: डीएम

- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्कूली बच्चियों ने निकाली साइकिल रैली
- डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
छपरा : बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के शुभ अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम के तत्वाधान में जिलाधिकारी सारण के द्वारा स्कूली बच्चियों के साइकिल रैली को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सशक्त बालिकाओं से ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। यह साईकिल रैली समाहरणालय परिसर से थाना चौक होते हुए राजकीय कन्या विद्यालय तक गयी। इस अवसर पर 100 स्कूली बच्चियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया तथा महावारी स्वच्छता प्रबंधन, अनेमिया, भ्रूण हत्या इत्यादि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी ।
जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस के द्वारा बताया गया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम का आयोजन सभी प्रखण्ड में बीडीओ एवं सी डी पी ओ के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, DPO समग्र शिक्षा, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सदर छपरा, DHEW के जिला मिशन समन्वयक, लैंगिक विशेषज्ञ, वन स्टॉप सेन्टर की केंद्र प्रशासक, जिला समन्वयक पोषण अभियान, विभिन्न विद्यालयों प्रधानाचार्य एवं शिक्षकगण आदि उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



