
छपरा| सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के चर्चित अमित दूबे हत्याकांड में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 9 अगस्त 2025 की है, जब पूर्व के विवाद को लेकर पांच नामजद आरोपियों ने लाठी-डंडे और चाकू से हमला कर अमित दूबे को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
पीड़ित द्वारा दर्ज कराए गए फर्दबयान में बताया गया कि जख्मी हालत में अमित दूबे को रेफरल अस्पताल, तरैया में भर्ती कराया गया, जहाँ से बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल, छपरा रेफर किया गया। लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के दौरान ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। मामले में तरैया थाना कांड संख्या 244/25, दिनांक 09.08.25, धारा-103(1)/3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय कुमार ने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश के आलोक में तरैया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी कर दो नामजद अभियुक्तों अवध किशोर पाठक, पिता स्व. बलिराम पाठक, निवासी शंकर डीह, थाना तरैया, जिला सारण, अतुल कुमार तिवारी, पिता हरेन्द्र तिवारी, निवासी चंचलिया, थाना तरैया, जिला सारण को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें भी कानून के हवाले किया जाएगा।
गिरफ्तारी टीम में शामिल:
- थानाध्यक्ष, तरैया थाना
- थाना के अन्य पुलिसकर्मी
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!
करियर – शिक्षाMay 27, 2026बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों का सपना हुआ पूरा
क़ृषिMay 27, 2026डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली एवं अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त
क्राइमMay 27, 2026सारण पुलिस का बड़ा ऑपरेशन: 24 घंटे में 51 अपराधी सलाखों के पीछे भेजे गए







