छपरा
Railway News: रेलवे ने 10 ट्रेनों का परिचालन किया रद्द, 2 ट्रेनों का हुआ मार्ग परिवर्तन

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा एवं परिचालनिक सुगमता हेतु उत्तर रेलवे के बालामऊ स्टेशन यार्ड रिमाडलिंग के परिप्रेक्ष्य में प्री-नॉन इंटरलॉक एवं नॉन इंटरलॉक कार्य किये जाने के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन एवं पुनर्निर्धारण किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
- बनारस से 14 एवं 16 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15119 बनारस-देहरादून एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। यह गाड़ी 15 एवं 17 फरवरी, 2025 को भी कोहरे के कारण पूर्व में निरस्त की गई है।
- देहरादून से 15 एवं 17 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15120 देहरादून-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। यह गाड़ी 16 एवं 18 फरवरी, 2025 को भी कोहरे के कारण पूर्व में निरस्त की गई है।
- बनारस से 15, 16 एवं 17 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15127 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। यह गाड़ी 14 एवं 18 फरवरी, 2025 को भी कोहरे के कारण पूर्व में निरस्त की गई है।
- नई दिल्ली से 16, 17 एवं 18 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15128 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। यह गाड़ी 15 एवं 19 फरवरी, 2025 को भी कोहरे के कारण पूर्व में निरस्त की गई है।
- बनारस से 16 फरवरी, 2025 को चलने वाली 22541 बनारस-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- आनन्द विहार टर्मिनस से 17 फरवरी, 2025 को चलने वाली 22542 आनन्द विहार टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- हावड़ा 13 से 18 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। यह गाड़ी 16 फरवरी, 2025 को भी कोहरे के कारण पूर्व में निरस्त की गई है।
- काठगोदाम 15 से 20 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। यह गाड़ी 18 फरवरी, 2025 को भी कोहरे के कारण पूर्व में निरस्त की गई है।
- किशनगंज से 14, 16 एवं 18 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- अजमेर से 17, 18 एवं 20 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन-
- मुजफ्फरपुर से 15 से 18 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोण्डा-सीतापुर सिटी-शाहजहाँपुर के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी लखनऊ स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
- आनन्द विहर टर्मिनस से 15 से 18 फरवरी, 2025 तक चलने वाली 12558 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शाहजहाँपुर-सीतापुर सिटी-गोण्डा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी लखनऊ स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
पुनर्निर्धारण-
- जम्मूतवी से 18 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15098 जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस जम्मूतवी से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- सिंगरौली से 18 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15073 सिंगरौंली-टनकपुर एक्सप्रेस सिंगरौंली से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
- शक्तिनगर से 14 एवं 17 फरवरी, 2025 को चलने वाली 15075 शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस शक्तिनगर से 180 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







