सारण SSP के आदेश पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 50 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

छपरा। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष के निर्देश पर जिले में अपराध और शराब कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। इस सघन अभियान के तहत विगत 24 घंटे में कुल 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें शराब से जुड़े अपराधों से लेकर गंभीर अपराधिक मामलों तक के आरोपी शामिल हैं।
गिरफ्तारी का पूरा विवरण:
- शराब कारोबार से जुड़े अपराधी – 05
- शराब सेवन करने वाले – 13
- वांछित वारंटी – 25
- हत्या के प्रयास में शामिल अभियुक्त – 01
- अवैध खनन से संबंधित आरोपी – 01
- अपहरण के मामले में शामिल – 02
- जालसाजी के आरोपी – 03
विधिक कार्रवाई में बड़ी सफलता:
अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 146 वारंट, 12 कुर्की, 69 इस्तेहार, और 08 सम्मन का निष्पादन किया गया। यह जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
यातायात नियम उल्लंघन पर सख्ती:
अभियान के दौरान जिले में 73 वाहनों से ₹2,01,500 की जुर्माना राशि वसूली गई, जिससे यह साफ संदेश गया कि यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब सख्ती बरती जाएगी।
बरामदगी का विवरण:
- देशी शराब – 124 लीटर
- विदेशी शराब – 2.25 लीटर
- अपहृता (बच्चियां/महिलाएं) – 03
- स्कूटी – 01
पुलिस अधीक्षक, सारण ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और अपराध, शराब कारोबार एवं यातायात उल्लंघन के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। यह कदम जिले में सुरक्षा, शांति और सुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



