
छपरा। सारण जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नवंबर 2025 की अपराध निरोध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने की। बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर, सोनपुर, मढ़ौरा), क्राइम व ट्रैफिक डीएसपी, परि. पुलिस उपाधीक्षक, अंचल पुलिस निरीक्षक, थानाध्यक्ष, सभी शाखा प्रभारी तथा अभियोजन पदाधिकारी शामिल रहे।
गोष्ठी में एसपी ने कानून-व्यवस्था, अनुसंधान की गुणवत्ता, कांडों के त्वरित निष्पादन, Citizen Centric Policing और अपराध पर निर्णायक कार्रवाई के लिए विस्तृत समीक्षा कर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने साफ कहा कि “अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति से किसी स्तर पर समझौता नहीं होगा।सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों व थानाध्यक्षों को बालू, शराब और भू-माफिया द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति की जब्ती का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।सक्रिय अपराधियों, जेल से छूटे अपराधियों और फरारों की सूची अपडेट कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश।प्रत्येक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को अपने क्षेत्र के थानों से एक-एक कांड स्पीडी ट्रायल के लिए चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।
कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने पर फोकस
एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही ऐसे मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। हर थाना क्षेत्र में बच्चों का चयन कर थाना विजिट करवाने और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया।
अभया ब्रिगेड को सहयोग
विद्यालयों व शिक्षण संस्थानों के पास सुरक्षा बढ़ाने और “अभया ब्रिगेड” को आवश्यक सहयोग देने पर बल दिया गया। हर थाना क्षेत्र में प्रतिदिन प्लान ड्यूटी और लगातार वाहन चेकिंग अनिवार्य की गई। रात्रि गश्ती के दौरान मास्क, गमछा, हेलमेट आदि से मुंह ढँके संदिग्ध युवकों और बाइकर्स गैंग पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।
थाना में आगंतुक पंजी अनिवार्य
थाना आने-जाने वाले हर व्यक्ति का नाम, पता, मोबाइल नंबर और उद्देश्य दर्ज करना अनिवार्य किया गया। लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए डायरी राइटिंग कैंप लगाने का निर्देश दिया गया। S-Drive अभियान चलाकर वारंट, सम्मन और कुर्की के निष्पादन को तेज करने का आदेश दिया गया। शिकायत/सुझाव पेटी को प्रतिदिन खोलकर जनता की शिकायतों का तत्काल निवारण करने को कहा गया।
असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
बीएनएस धारा-126 के तहत असामाजिक तत्वों पर निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश। दोपहर 12 से 2 बजे तक गुंडा परेड और गुंडा पंजी के सभी 14 शीर्षों को अद्यतन करने का निर्देश दिया गया। प्रत्येक थानाध्यक्ष को प्रति माह कम से कम दो कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करना होगा, जिनमें एक विशेष प्रतिवेदित कांड शामिल होगा। हर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को माह में कम से कम पाँच प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।
ERSS कॉल पर 20 मिनट के भीतर प्रतिक्रिया
कंट्रोल रूम से मिली सूचना पर हर हाल में 20 मिनट के भीतर पुलिस की प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।
जनता से नम्र व्यवहार और पुलिस अनुशासन
थानों में आने वाले लोगों से नम्र व्यवहार करने और समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर जोर दिया गया। सभी पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर वर्दी में उपस्थित रहने और उच्चस्तरीय टर्नआउट बनाए रखने का निर्देश। पासपोर्ट सत्यापान निर्धारित समय सीमा में सत्यापन पूरा करने को कहा गया। लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
भूमि विवादों का समाधान
हर शनिवार आयोजित भूमि-विवाद बैठक में प्राप्त सभी मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा।
नवंबर में 1156 अपराधी गिरफ्तार
| अपराध श्रेणी | गिरफ्तारी संख्या |
|---|---|
| हत्या | 13 |
| हत्या का प्रयास | 79 |
| दहेज हत्या | 09 |
| लूट | 03 |
| आर्म्स एक्ट | 11 |
| NDPS | 02 |
| अपहरण | 06 |
| POCSO | 05 |
| बलात्कार | 03 |
| SC/ST एक्ट | 13 |
| पुलिस पर हमला | 12 |
| दहेज अधिनियम | 03 |
| आईटी एक्ट | 03 |
| विशेष प्रतिवेदित कांड | 67 |
| चोरी | 09 |
| खनन | 06 |
| मद्यनिषेध | 553 |
| वारंट (गिरफ्तार) | 324 |
| अन्य कांड | 35 |
| कुल गिरफ्तारियाँ | 1156 |
| निष्पादित वारंट | 1105 |
| निष्पादित कुर्की | 28 |
एसपी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई और जनता के प्रति संवेदनशीलता—दोनों पर समान ध्यान दिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



