ज्ञानदीप पोर्टल पर आ रही समस्याओं का समाधान करेंगे आईटी एक्सपर्ट

छपरा। प्राइवेट स्कूल ऐण्ड वेल्फेयर एसोशिएशन के तत्वावधान जिले के लगभग 200 विद्यालयों के निदेशक और प्राचार्य के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक सीपीएस ग्रुप के पारा मैडिकल विभाग मे की गयी। बैठक में सर्वशिक्षा के डीपीओ धनंजय पासवान, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी राजेश मांझी, सहायक अनिल कुमार सिंह एवं विकास कुमार के साथ प्राइवेट स्कूल एवं चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोशिएशन के अध्यक्ष सीमा सिंह, महा सचिव डॉ. हरेन्द्र सिंह शामिल थे।
जिसमे ज्ञान दीप पोर्टल से संबध जितनी भी समस्याएँ आ रही है उस पर बिन्दुवार और विस्तृत चर्चाएं हुई। जिसमे उपस्थित विद्यालयीय सदस्य एवं शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के बीच अच्छा समन्वय हुआ तथा अधिकारियों के तरफ से एक कदम आगे बढ़कर सहयोग तथा निराकरण का विश्वास दिया गया।
पुन: जल्द ही पदाधिकारियों के वर्कशॉप बुलेट प्रस्तुती के माध्यम से आयोजन अपने-अपने विद्यालय के आईटी एक्सपर्ट को साथ मे लाने का विचार भी दिया गया। जिससे ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान निकाला जा सके।
साथ ही जिस विद्यालय का यू डाइस लम्बित है या क्यूआर कोड की परेशानी है, उसे ही अतिशीघ्र निष्पादित करने का आश्वासन अधिकारियों के तरफ से दिया गया। डा0 हरेन्द्र सिंह ने जिले के आगत स्कूल संचालकों तथा अधिकारियों का स्वागत किया तथा अध्यक्ष सीमा सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य



