छपरा के करिंगा स्थित डच मकबरे को मिला संरक्षित पुरातात्विक स्थल का दर्जा

छपरा। सारण जिले के करिंगा गांव स्थित ऐतिहासिक डच मकबरे को अब आधिकारिक रूप से संरक्षित पुरातात्विक स्थल के रूप में मान्यता मिल गई है। बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के पुरातत्व निदेशालय ने 16 अप्रैल को जारी अधिसूचना के माध्यम से इस स्मारक को “बिहार प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल, अवशेष तथा कलानिधि अधिनियम, 1976” के अंतर्गत सुरक्षित घोषित किया।
इससे पहले इस स्थल को संरक्षित घोषित करने के लिए अधिसूचना जारी कर आम जनता से आपत्ति/सुझाव आमंत्रित किए गए थे। जिलाधिकारी श्री अमन समीर द्वारा इसी अप्रैल माह में अनापत्ति पत्र जारी किया गया, जिसके बाद प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।
अब यह ऐतिहासिक डच मकबरा संरक्षित घोषित होने के बाद संरक्षण, रखरखाव और प्रचार-प्रसार के लिहाज से अधिक ध्यान आकर्षित करेगा। यह कदम न केवल ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय पर्यटन को भी बढ़ावा देगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



