
सीवान। कोटा पुलिस ने बिहार के बाहुबली और पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे को सोमवार शाम गिरफ्तार किया है। ओसामा अपने दो साथियों के साथ दिल्ली नंबर की कार से दिल्ली से गोवा जा रहा था, उसी दौरान चुनावी चैकिंग के दौरान उसे पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक कोटा ग्रामीण जिले के रामगंजमंडी थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
रामगंज मंडी पुलिस थाने के प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शहाबुद्दीन का बेटा ओसामा अपने दो साथियों के साथ दिल्ली नंबर की कार से दिल्ली से गोवा जा रहा था। तभी उडवा नाके पर तलाशी के दौरान उनकी कार संदिग्ध लगने पर तलाशी ली गई।
ओसामा शहाब के साथ उसके दो साथी वसीम और सेफ को भी धारा 151 में गिरफ्तार किया गया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को कल दोपहर में कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोटा के ग्रामीण एसपी कविंद्र सागर ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
,बता दें कि जान से मारने की धमकी और रंगदारी मामले में ओसामा शहाब पर सीवान के हुसैनगंज थाना और मोतिहारी में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज है। एफआईआर के बाद से ओसामा शहाब फरार चल रहा था।
Author Profile

Latest entries
छपराMay 2, 2026अब सरकारी दफ्तरों का नहीं काटना पड़ेगा चक्कर, पंचायतों में एक साथ मिलेगा सरकारी समस्याओं का समाधान
करियर – शिक्षाMay 2, 2026BPSC का बड़ा एक्शन: AEDO पेपर लीक मामले में बायोमैट्रिक एजेंसी ब्लैकलिस्ट, बैंक गारंटी जब्त
छपराMay 1, 2026मजदूर दिवस पर न्याय की हुंकार: “सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र” का संकल्प
करियर – शिक्षाApril 30, 2026Chhapra Rojagar Mela: छपरा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा मौका, बजाज संस में 83 पदों पर वैकेंसी



