बिहार के युवाओं को मिलेगा विदेशी भाषाओं का हुनर, खुलेगा ग्लोबल करियर का रास्ता
विदेशी भाषाओं से युवाओं को मिलेंगे विश्वस्तर पर रोजगार के अवसर

Chief Minister Fellowship Scheme। बिहार के युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार कई मोर्चों पर एक साथ काम कर रही है। पिछले दिनों राज्य मंत्रिमंडल ने मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना के माध्यम से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने का अपना संकल्प जाहिर कर दिया है। इसके अलावा श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट की चल रही योजना कौशल विकास मिशन ने भी नये साल में इच्छुक नौजवानों को दुनिया के विभिन्न देशों की भाषाओं में निपुण करने का मौका प्रदान कर रही है। बिहार के युवा अंग्रेजी के अलावा इस मिशन के तहत जर्मन, कोरियन, अरबी, जापानी व अन्य विदेशी भाषा कौशल विकास के मिशन के तहत सीख सकेंगे। ताकि बिहार के छात्र-छात्राओं के लिए विश्वस्तर पर रोजगार के नए द्वार खुल सकें।
युवाओं को मुफ्त प्रशिक्षण की सुविधा
श्रम संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कौशल विकास मिशन के तहत शुरू होने वाले इस प्रशिक्षण योजना को बिल्कुल होगी। ताकि राज्य के हर वर्ग के युवाओं को दुनिया की विभिन्न भाषाओं जैसे-जर्मन, कोरियन, अरबी, जापानी भाषाओं को जानने व समझने का मौका मिल सकें। इस प्रशिक्षण के बाद अब नौजवानों के अंदर आत्मविश्वास का नया संचार उत्पन्न होगा। साथ ही अब बिहार के युवाओं के हुनर देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहुंचे।
कौशल विकास मिशन के तहत युवा होंगे आत्मनिर्भर
कौशल विकास मिशन ने बिहार सहित देश के अन्य राज्यों के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब बिहार के नौजवान अपनी कक्षाओं से निकलकर हर क्षेत्र के दफ्तर, लैब और धरातल पर चल रही कार्यप्रणाली में अहम भूमिका निभा रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



