Police Transfer Posting: सारण में पुलिस महकमे का बड़ा फेरबदल, तीन थानों को मिले नए थानेदार
सोनपुर के CI बने ज्ञान प्रकाश

Saran Police Transfer Posting: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सारण पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सारण एसएसपी के निर्देश पर एएसपी विनीत कुमार द्वारा तीन थानों में नए थानेदारों की पोस्टिंग की गई है। वहीं सोनपुर अंचल को नया अंचल निरीक्षक भी मिल गया है। इस बदलाव को प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पुलिस कार्यालय सारण में विधि शाखा कोषांग के प्रभारी पुलिस निरीक्षक ज्ञान प्रकाश को सोनपुर अंचल का नया अंचल निरीक्षक (CI) नियुक्त किया गया है। उनके अनुभव का लाभ सोनपुर क्षेत्र में पुलिसिंग को और बेहतर बनाने में सहायक माना जा रहा है।
नेहा कुमारी बनी महिला थाना के थानाध्यक्ष
इसी क्रम में गड़खा थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक नेहा कुमारी को महिला थाना, सारण की नई थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। महिला संबंधित मामलों के त्वरित निष्पादन और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की अपेक्षा उनके नेतृत्व में की जा रही है।
वहीं पानापुर थाना को भी नया थानाध्यक्ष मिला है। पानापुर थाना के अपर थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक राजा राम को पानापुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। गौरतलब है कि पूर्व थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में एसएसपी द्वारा निलंबित कर दिया गया था, जिसके बाद यह नई पदस्थापना की गई है।
मांझी थाना को मिला नया थानाध्यक्ष
इसके अलावा मांझी थाना में भी नेतृत्व परिवर्तन किया गया है। मांझी थाना के अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार को मांझी का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनसे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, त्वरित कार्रवाई और जनसंपर्क को मजबूत करने की अपेक्षा जताई जा रही है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि इन पदस्थापनाओं से जिले में पुलिसिंग और अधिक चुस्त-दुरुस्त होगी तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। एसएसपी ने सभी नवपदस्थापित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में निष्पक्ष, संवेदनशील और प्रभावी ढंग से कार्य करने का निर्देश दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



