छपरा में विधायक हत्याकांड के मामले में 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

छपरा। सारण के पुलिस कप्तान डॉक्टर गौरव मंगला के निर्देश पर जिले में अपराध पर लगाम लगाने को लेकर पुलिस एक्टिव है। लगातार अभियान चलाकर अपराधियों की गिरफ्तारी की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। सारण पुलिस ने हत्याकांड व लूट कांड के मामले में 6 अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। सारण के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि सारण जिले का मकर थाना पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चैनपुर मठिया स्थित नहर के पास कुछ अपराधी डकैती की योजना बना रहे हैं. इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस छापेमारी की अच्छा बीमारी के दौरान 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से 2 देशी पिस्टल, 17 जिंदा कारतूस, तीन मोटरसाइकिल, एक चाकू तथा 9 मोबाइल जप्त किया गया है। पकड़े गए अपराधियों ने मकर थाना कांड संख्या 256/23 में मोटरसाइकिल लूट के दौरान गोली मारने की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके निशान देही पर घटना में प्रयुक्त हथियार तथा लूटी गई मोटरसाइकिल और एक मोबाइल बरामद किया गया है।
विधायक हत्याकांड का हुआ खुलासा :
सारण के एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 6 अपराधियों ने विधायक हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सारण जिले के भेल्दी थाना कांड संख्या 243/23 में गिरफ्तार किया गया है। सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी किशोर कुमार उर्फ विधायक की हत्या 5 दिसंबर को गोली मारकर कर दी गई थी। पुलिस ने इस कांड का भी खुलासा कर लिया है। जमीनी विवाद में सुपारी देकर किशोर कुमार उर्फ विधायक की हत्या कराई गई थी। हत्या की सुपारी शंभू सिंह के पुत्र मनीष कुमार के द्वारा दी गई थी। हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए अपराधियों को इस हत्याकांड में पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
गिरफ्तार किए गए अपराधियों में भेल्दी थाना क्षेत्र निवासी नरेश सिंह के पुत्र आदर्श कुमार उर्फ गोलू, अमनौर थाना क्षेत्र के ढोलही कैथल गांव निवासी छोटू कुमार, अमनौर थाना क्षेत्र के मदरौली गांव निवासी राजेश सिंह के पुत्र रोहित कुमार सिंह, दिल्ली थाना क्षेत्र के खरीदहा गांव निवासी विनोद पांडे के पुत्र राहुल पांडे, परसा थाना क्षेत्र के वीर कुंवारी गांव निवासी जयप्रकाश राय के पुत्र मुकेश कुमार, मकेर थाना क्षेत्र के ददनपुर गांव निवासी रामु राय के पुत्र कंचन कुमार शामिल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी



