अब छपरा में एक कॉल पर आपके घर पहुंचेगा प्लंबर, ग्राहकों को एक हीं जगह मिलेगी प्लंबरिंग की सारी सुविधाएं
छपरा । अगर आपके घर में नल खराब हो गया है रिपेयरिंग कराना है या नये सिरे से प्लबंरिंग का काम कराना है तो अब चिंता की कोई बात नहीं है। अब एक कॉल पर प्लंबर आपके घर पर पहुंच जायेगा। क्योंकि अब आपके शहर छपरा में प्लबंर हाउस की शुरूआत हो चुकी है। प्लंबरिंग सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है । प्लंबरिंग एक ऐसी सेवा है, जो हर घर और व्यवसाय के लिए आवश्यक है। अक्सर लोगों को सही जानकारी और सेवाओं की आवश्यकता होती है।
एक जगह मिलेगी सारी सुविधाएं
प्लंबर हाउस ने इस कमी को समझा और एक ऐसा केंद्र स्थापित किया,जहां ग्राहकों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्लंबरिंग सेवाएं उपलब्ध होंगी। दुर्गा पूजा के अवसर पर शहर के मौना गोला रोड में राजेश फैशन का एक और प्रतिष्ठान प्लंबर हाउस का उद्घाटन महिलाओं एवं शहर के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।
प्रशिक्षित और अनुभवी प्लंबर्स की एक टीम होगी
यह प्रतिष्ठान ग्राहकों के एक कॉल पर सामान आपके घर पर होगा । इस अवसर पर गायत्री आर्यनी, वीना शरण, सुषमा सोनी, बिंदिया जायसवाल, कुंती देवी, ममता मिश्रा, अनीता राज, किरण सिंह, मिस शालू सभी महिलाओं ने एक साथ फीता काट कर उदघाटन किया सभी ने कहा की यह पल्मबर हाउस उच्च गुणवत्ता की सेवाओं के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक दरों पर भी काम करेगा। शहर में इस तरह की सेवाओं की कमी थी, जिसे राजेश फैशन के प्रतिष्ठान ने पलंबर के क्षेत्र में इसकी शुरुआत कर दी है l
उद्घाटन समारोह में शहर के प्रमुख व्यवसायियों, बड़ी संख्या में शहर की सामाजसेवी महिलाएं तथा स्थानीय लोगों की उपस्थिति दिखी । प्रतिष्ठा का शुभारंभ एक पारंपरिक तरीके से दीप जलाकर किया गया। शहर की महिलाओं ने उपस्थित लोगों को प्लंबर हाउस के उद्देश्यों और सेवाओं के बारे में बताया। राजेश फैशन के पुत्र आर्यन राज , तथा पियूष ने कहा कि प्लंबर हाउस में ग्राहकों को विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी, और नए प्लंबरिंग सिस्टम की सुविधा मिलेगी । इसके अलावा यहां प्रशिक्षित और अनुभवी प्लंबर्स की एक टीम होगी, और ग्राहक अब एक ही स्थान पर सभी आवश्यक प्लंबरिंग सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे,जिससे समय और धन की बचत होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



