
छपरा (डॉ सुनील प्रसाद)। शनिवार को एकमा से प्रारंभ हुआ वोटर अधिकार यात्रा छपरा पहुँचा। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ शनिवार को सारण जिला मुख्यालय छपरा पहुँचने के दौरान रास्ते मे लोगों की भीड़ नेताओं की एक झलक पाने को व्याकुल थीं। यात्रा में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, लालू यादव की पुत्री रोहिणी आचार्य , दीपांकर भटाचार्य,आप नेत्री अल्लका लंबा, आदि शामिल थे। सारण में इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूरे शहर में उत्साह और ऊर्जा की लहर दौड़ गई। इसके पूर्व एकमा से शुरु हुए यात्रा को छपरा पहुंचने में घंटो समय लगा। लोग जगह-जगह यात्रा के स्वागत में खड़े थे।
कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया
दाउदपुर, कोपा, टेक्नीवास, ब्रह्मपुर, श्यामचौक, भगवान बाजार होते हुए नगरपालिका चौक पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी एवं अन्य नेताओं का स्वागत हाथी-घोड़े और बैंड-बाजे के साथ किया गया। महिलाओं और युवाओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने इस स्वागत को ऐतिहासिक बना दिया। हाथी-घोड़ों के साथ स्वागत देख राहुल गांधी गदगद हो गए।
लोगों में नई उम्मीद जगा रही ‘वोटर अधिकार यात्रा’
नेताओं ने कहा कि छपरा की जनता बदलाव चाहती है और राहुल गांधी की यह ‘वोटर अधिकार यात्रा’ लोगों में नई उम्मीद जगा रही है। हर वर्ग के लोग इस आंदोलन का हिस्सा बन कर यह साफ संकेत दे रहें हैं कि बिहार में परिवर्तन की लहर चल चुकी है और जनता एक न्यायपूर्ण, समान और विकासशील समाज की ओर बढ़ रही है। राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में सपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल हुए।यात्रा में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काफिला गुजर रहा था। इस यात्रा में गठबंधन दलों के नेताओं में खासा उत्साह देखा गया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश नजर आया। पूरे शहर में उनके स्वागत के लिए जगह-जगह पोस्टर और स्वागत द्वार लगाए गए थे।
नगर पालिका चौक पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ी
नगर पालिका चौक पर सबसे अधिक भीड़ उमड़ी, जहाँ लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।हालांकि, सुरक्षा कारणों से कई माल्यार्पण और स्वागत कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए ।यात्रा के दौरान सैकड़ों गाड़ियों का काफिला उनके साथ रहा और भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।लोगों का हुजूम इतना अधिक था कि सुरक्षा कर्मियों को काफिले को आगे बढ़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। छपरा शहर से गुज़रते समय पूरा इलाका चुनावी रंग में डूबा दिखाई दिया और पोस्टरों से पटा हुआ रहा। इस रोड शो ने यूपीए गठबंधन की एकजुटता और जनता में उत्साह का स्पष्ट संदेश दिया।
रोहिणी आचार्य की एंट्री ने बढ़ाई चर्चा
यात्रा में पहली बार सारण लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रही लालू प्रसाद की पुत्री रोहिणी आचार्य के शामिल होने के मायने लोग निकाल रहें हैं। ज्ञात हो कि तब अल्प मतों से रोहिणी को पराजय झेलना पड़ा था। इस यात्रा को सफल बनाने हेतु जिले के राजद व वाम विधायक जितेंद्र यादव, श्रीकांत यादव, छोटेलाल राय, सुरेंद्र राम, डॉ सतेंद्र यादव आदि सक्रिय थे। वहीं शैलेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील राय, मुंद्रिका राय, मुकेश यादव आदि राजद, कांग्रेस, सपा, वीआईपी ,वाम दल के कार्यकर्ता व स्थानीय नेता जुटे थे।
“आरा हिले,बलिया हिले, छपरा हिले ला”
यात्रा में बलिया के सांसद सनातन पांडेय अखिलेश यादव के साथ शामिल थे। इसको देख यात्रा में शामिल लोग एक पुराने भोजपुरी गीत को गुनगुनाने लगे “आरा हिले,बलिया हिले, छपरा हिले ला” जब लचके मोर कमरिया तो शारा दुनिया हिले ला। शनिवार को यह यात्रा छपरा से शुरू होकर आरा में समाप्त हुआ। जिसमें बलिया भी शरीक हुआ। छपरा शहर से यह यात्रा बाजार समिति मोड़, आरा रोड,वीर कुँवर सिंह ब्रिज मोड़ होते हुए आरा में प्रवेश कर गई। इस यात्रा का समापन एक सितंबर को पटना में होगा, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक पदयात्रा निकालेंगे। इस पदयात्रा में महागठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे। ज्ञात हो यह वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई थीं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच







