छपरा में हिट एंड रन मामले में विरोध प्रदर्शन, ट्रक चालको ने किया सड़क जाम

छपरा। केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन मामले का विरोध धीरे-धीरे पूरे देश में होने लगा है। इसी क्रम में छपरा के बाईपास फोर लाइन पर ट्रक चालक और ट्रक संचालकों ने आगजनी करते हुए आवागमन को बाधित कर दिया। नव वर्ष के पहले दिन ही ट्रक चालकों ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 5 घंटे तक एनएच 19 पर आगजनी करते हुए आवागमन को ठप कर दिया था। इस दौरान अफरातफरी का माहौल रहा।
सोमवार के दोपहर से ट्रक चालकों ने हिट एंड रन मामले का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ट्रक चालकों ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मुसेहरी गांव के समीप आवागमन को बाधित कर दिया था। आवागमन बाधित होने से दोनो तरफ वाहनो की लंबी कतार लग गयी थी। जिससे लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य मार्ग पर आगजनी से लोग ग्रामीण रास्ते से आते जाते रहे । जिससे ग्रामीण सडको पर भी जाम की स्थिति उत्त्पन्न हो गई। पांच घन्टे बाद पुलिस और स्थानिय जनप्रतिनिधियों के पहल पर आक्रोशित लोग मनाने को तैयार हुए। जिसके बाद आवागमन को बहाल कराया गया।
केंद्र सरकार द्वारा हिट एंड रन मामले में नए संशोधित कानून लागू किया जा रहा है। नए कानून के अनुसार सड़क दुर्घटना में टक्कर मारकर भागने वाले वाहन को जुर्माना के तौर पर ₹500000 नगद और 10 साल तक का जेल हो सकता है। जिसको लेकर आज ट्रक ड्राइवर ने विरोध प्रदर्शन जताते हुए मुख्य मार्ग पर आधुनिक कर आवागमन को बाधित कर दिया था।
मुफस्सिल थाना अध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया के थाना क्षेत्र के फोर लाइन पर ट्रक संचालक और चालकों ने आगजनी करते हुए आवागमन को बाधित कर दिया था। यातायात बाधित होने की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों के सहयोग से प्रदर्शनकारियों को समझा बुझाकर यातायात बहाल करा दिया गया। फ़िलहाल यातायात सुचारू रूप से चालू हो गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



