छपरा के AND स्कूल के दो छात्रों ने पहले हीं प्रयास में CA की परीक्षा में हासिल की सफलता
दोनों होनहारों ने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया

छपरा। सारण जिले के छात्रों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। छपरा प्रतिष्ठित Acharya Narendra Deo Public School के दो मेधावी छात्रों ने कठिन मानी जाने वाली CA Foundation Examination को अपने पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार Institute of Chartered Accountants of India द्वारा 8 मार्च 2026 को जनवरी 2026 सत्र की सीए फाउंडेशन परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इसमें स्कूल के छात्र नारायण कुमार (पिता – अनिल कुमार, निवासी भैरोपुर निजामत) तथा अनिकेत कुमार (पिता – सुमन कुमार, निवासी लोदीपुर चिरांद) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की।
दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा पूरे सारण जिले में खुशी का माहौल है। इससे पहले भी इन दोनों छात्रों ने शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की थीं। दोनों ने Common University Entrance Test (CUET) परीक्षा उत्तीर्ण कर University of Delhi में प्रवेश प्राप्त किया था, जिससे स्कूल के साथ-साथ जिले को भी गौरव प्राप्त हुआ था।
कॉमर्स स्ट्रीम के छात्र रहे नारायण कुमार और अनिकेत कुमार ने कक्षा 12वीं की Central Board of Secondary Education बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया था। नारायण कुमार ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जबकि अनिकेत कुमार ने 92.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉपर्स की सूची में अपनी जगह बनाई थी।
प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की विशेष सूची में शामिल
दोनों छात्र अब उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की विशेष सूची में शामिल हो गए हैं जिन्होंने अतीत में सीए और सीएस जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इनमें सीए वंदना अग्रवाल (2008 बैच), सीए अमन प्रकाश (2016 बैच), सीएस मनीषा (2009 बैच), सीएस दीपिका (2009 बैच) और सीएस ईवा प्रसाद (2014 बैच) जैसे पूर्व छात्र शामिल हैं।
वाणिज्य विषय में करियर की अपार संभावनाएं
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वाणिज्य विषय में करियर की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने बताया कि यदि छात्र कक्षा 11वीं और 12वीं में कॉमर्स विषय का चयन कर Central Board of Secondary Education के पाठ्यक्रम के अनुसार गंभीरता से अध्ययन करें, तो वे सीए, सीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार ने भी दोनों छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराApril 25, 2026रिविलगंज के अहिल्या उद्धार स्थल को मिलेगी नई पहचान! रामायण सर्किट से जोड़ने की पहल तेज
छपराApril 25, 2026Job Alert : छपरा में 10वीं पास के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 15 पदों के लिए होगा चयन
पटनाApril 25, 2026पटना हाईकोर्ट आतंकी हमले से भी पूरी तरह सुरक्षित, ATA ने मॉक ड्रिल से दिखाई काबिलियत
बिहारApril 23, 2026Jamin Registry: अब 80 वर्ष या इससे अधिक के बुजुर्गों को घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा, बनेगी मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट







