अनोखा गांव: यहां सभी लोग हैं एक-दूसरे के रिश्तेदार

नेशनल डेस्क। मध्यप्रदेश के शहडोल में रिश्तों की भूल-भुलैया वाला एक अनोखा गांव है, जहां पूरा गांव रिश्तेदार है। एक व्यक्ति, दूसरे व्यक्ति से कम से कम 3 रिश्तों में जुड़ा है। दरअसल इन सबके पीछे गांव में सदियों पुरानी चली आ रही एक परंपरा है।
इस अनोखी परंपरा के कारण गांव के लड़के-लड़कियों की शादी गांव में हो रही है, जिस कारण आज पूरा गांव एक-दूसरे का रिश्तेदार बन बैठा है। हालांकि अब कुछ शादियां गांव के बाहर भी होने लगी हैं लेकिन उनकी संख्या अभी भी न के बराबर है। ग्रामीणों के अनुसार गांव में होने वाली शादियों की संख्या 500 के पार जा चुकी है।
शहडोल जिले की ग्राम पंचायत खन्नाथ कुर्मी पटेल बाहुल्य है। 4000 से ज्यादा की आबादी वाले इस गांव की कुल आबादी में से 60 प्रतिशत से ज्यादा पटेल समुदाय के लोग निवासरत हैं। इस कारण इस गांव को पटेलों का गांव भी कहा जाता है।
खन्नाथ समेत आसपास के कुल 8 गांव हैं, जहां पटेल समुदाय की लगभग पूरी रिश्तेदारी जद में आ जाती है। इनमें बोडरी, पिपरिया, खैरहा, नौगांव, चौराडीह, कंचनपुर, बंडी, नदना शामिल हैं। गांव के बाहर यदि शादियां होती हैं तो इन्हीं गांव से बारात आएगी या जाएगी।
खन्नाथ गांव में रहने वाले 81 वर्षीय बुजुर्ग प्रेमलाल पटेल बताते हैं कि हमारे यहां लड़के-लड़कियों की शादी गांव में ही करने की परंपरा 500 साल से ज्यादा पुरानी है। हमारे दादा, परदादा समेत उनके भी परिजनों की शादी गांव में होती थी। उनके बाद आने वाली पुश्तों ने इस परंपरा को आज भी जीवित रखा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



