अब सारण के महादलित टोलों में लोगों की आकांक्षाओं को जानने के लिये लगेगा विशेष विकास शिविर

छपरा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत महादलित विकास मिशन के तत्वावधान में जिला प्रशासन द्वारा जिला के सभी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोलों में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन का उद्देश्य उन टोलों में विकास योजनाओं का अध्ययन तथा लोगों की आकांक्षाओं को जानना है।
14 अप्रैल से होगी शुरूआत
इसकी शुरुआत 14 अपैल को भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर की जायेगी। शिविर का आयोजन प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को किया जायेगा। सभी महादलित टोलों में एक-एक कर शिविर का अयोजन किया जायेगा। प्रत्येक महादलित टोले के लिये एक नोडल अधिकारी रहेंगे। साथ ही शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित प्रखंड/पंचायत स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी भी अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
इस शिविर के सफल आयोजन एवं उद्देश्य की पूर्त्ति को लेकर जिलाधिकारी अमन समीर ने सभी संबंधित जिला, अनुमण्डल और प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक किया।
नोडल पदाधिकारी होंगे नामित
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दो दिनों के अंतर्गत महादलित टोला वार नोडल पदाधिकारी को नामित करने तथा शिविर में उपस्थित रहने वाले अन्य पदाधिकारी/कर्मियों को भी टैग करने को कहा गया। माइक्रोप्लान बनाकर इसे क्रियान्वित करने को कहा गया। इसके सतत अनुश्रवण हेतु जिला एवं अनुमण्डल स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जायेगा, इसके लिये संबंधित पदाधिकारियों को तैयारी करने को कहा गया।
शिविर में विभिन्न योजना से किया जायेगा लाभान्वित
जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर के लिये निर्धारित तिथि एवं समय का पूर्व से स्थानीय स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करें। शिविर के पहले ही सभी सम्बंधित विभागों के पदाधिकारी/कर्मी टोले में जाकर योजनाओं के क्रियान्वयन की कमियों एवं समस्याओं की जानकारी लेकर सूचीबद्ध करेंगे।
इनमें से निवारण योग्य मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित कराएंगे। अगर किसी का राशनकार्ड नहीं है तो इसके लिये निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करायेंगे, इसी तरह अन्य योजनाओं से संबंधित समस्याओं का निवारण करेंगे। शिविर में यथा संभव लोगों को लाभान्वित करने की कार्रवाई की जायेगी।
Author Profile

Latest entries
छपराMarch 8, 2026सारण में नीलगाय और जंगली सूअरों को किया जायेगा आखेट
बिहारMarch 6, 2026UPSC Success Story: बिहार की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने UPSC में हासिल किया ऑल इंडिया 16वां रैंक, प्राइवेट कंपनी में करती थी नौकरी
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के हर्षवर्धन ने रचा इतिहास, कभी मारुति में थे सहायक प्रबंधक, अब UPSC पास कर बने अफसर
छपराMarch 6, 2026UPSC Success Story: सारण के यशस्वी राजवर्धन ने UPSC में हासिल की 11वीं रैंक, जिले का बढ़ाया मान



