
Kabaddi Khel Bihar। सारण जिले के लिए गर्व का क्षण है, जब ग्रामीण पृष्ठभूमि से निकलकर दो युवा कबड्डी खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। जिले के दो होनहार खिलाड़ियों का चयन बिहार जूनियर कबड्डी टीम में किया गया है, जो आगामी 51वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में 15 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बिहार टीम को बिहार राज्य कबड्डी संघ के सभापति कुमार विजय सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बताया गया है कि बिहार टीम में सारण जिले के दो प्रतिभाशाली खिलाड़ी शामिल किए गए हैं, जो दोनों ही जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से आते हैं और कठिन परिश्रम के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।
सुमित टीम में डिफेंडर के रूप में शामिल
सुमित कुमार को टीम में डिफेंडर के रूप में शामिल किया गया है। सुमित अमनौर प्रखंड के निवासी हैं और अपने मजबूत डिफेंस व तकनीकी कौशल के लिए पहचाने जाते हैं। वहीं आदित्य कुमार सिंह को रेडर के रूप में चयनित किया गया है। आदित्य दरियापुर प्रखंड के निवासी हैं और आक्रामक खेल शैली के साथ तेज रेड के लिए जाने जाते हैं।
सारण जिले में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह
इन दोनों खिलाड़ियों के चयन से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे सारण जिले में खेल प्रेमियों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचना इन खिलाड़ियों के संघर्ष, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम माना जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सारण जिला कबड्डी संघ के सचिव पंकज कश्यप ने बताया कि जिले में लगातार कबड्डी को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर, प्रतियोगिताएं और प्रतिभा खोज अभियान के सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर बिहार और सारण का नाम रोशन करेंगे।
सारणवासियों को इन युवा खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें हैं और जिले के खेल प्रेमी उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



