गौतमस्थान-मांझी के बीच दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य पूरा, 17 को होगा स्पीड ट्रायल

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल के बलिया-छपरा खण्ड पर गौतम स्थान-मांझी (8 किमी)रेलखण्ड एवं बकुलहां-सुरेमनपुर के मध्य किमी 22/8 से 25/3 तक और सुरेमनपुर-रेवती के मध्य किमी 29 से 33/2 कट कनेक्शन का दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। मोहम्मद लतीफ खान रेल संरक्षा आयुक्त उत्तर पूर्वी सर्किल,मुख्य प्रशासनिक अधिकारी(निर्माण) राजीव कुमार , मंडल रेल प्रबंधक(वाराणसी) रामाश्रय पाण्डेय समेत पूर्वोत्तर रेलवे बी जी निर्माण विभाग एवं वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी 17 जनवरी को इस नव निर्मीत दूसरी लाइन का संरक्षा निरीक्षण करेंगे ।
निरीक्षण के पश्चात इस दोहरीकृत एवं विद्युतकृत रेल खण्ड पर दल छपरा हाल्ट से गौतमस्थान तक लगभग 26 किमी रेलखण्ड का स्पीड ट्रायल भी किया जायेगा । रेल प्रशासन की आम जन से अपील है कि निरीक्षण एवं दल छपरा हाल्ट से गौतमस्थान तक होने वाले स्पीड ट्रायल के दौरान इस नव दोहरीकृत रेलपथ पर न जांय और न ही अपने बच्चों अथवा पशुओं को रेल पथ पर जाने दें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



