छपरा शहर को मिलेगा स्मार्ट लुक: सभी वार्डों में जल निकासी का बनेगा रोडमैप, पोखरा और पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण
सभी 45 वार्डों में सड़कों और जल निकासी की स्थिति का बनेगा रोडमैप

छपरा। सारण जिला के जिलाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर आयुक्त, बुडको के वरीय परियोजना अभियंता, नगर निगम के अभियंता तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में छपरा शहर की सड़कों, जल निकासी, वेडिंग जोन तथा पोखरों के सौंदर्यीकरण से जुड़े बहुआयामी योजनाओं पर मंथन हुआ।
45 वार्डों की सड़कों का बनेगा विस्तृत रोडमैप
बैठक में निर्देश दिया गया कि छपरा नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी 45 वार्डों में अवस्थित मुख्य एवं सहायक सड़कों की चौड़ाई, वर्तमान स्थिति एवं अतिक्रमण की जानकारी के साथ एक सप्ताह के अंदर विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाए। इसका उद्देश्य मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना अथवा पथ प्रमंडल योजना के तहत शहर की सभी जर्जर सड़कों का नव निर्माण सुनिश्चित करना है।
जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान
जलजमाव की पुरानी समस्या से जूझ रहे छपरा शहर को राहत देने के लिए जिलाधिकारी ने RURBAN प्लान के अंतर्गत नालों के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि हर सप्ताह कम से कम दो नालों से अतिक्रमण हटाया जाए और जो नाले बार-बार जाम हो जाते हैं, उनके पक्के निर्माण हेतु बुडको से प्राक्कलन तैयार कराकर उसे मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना में शामिल किया जाए।
Railway New Rule: रेलवे ने शुरू की ‘जर्नी ब्रेक’ सुविधा, अब सफर के बीच ले सकेंगे आराम |
वेडिंग जोन का होगा निर्माण, मिलेगा व्यवस्थित बाजार
शहर में अनियमित रूप से लगने वाले फुटपाथी दुकानों को व्यवस्थित करने के लिए मज़हरूल हक चौक से महमूद चौक तक सड़क के पूर्वी भाग, जिला परिषद अध्यक्ष आवास के पीछे की भूमि तथा बस स्टैंड के पास बिहार परिवहन निगम के समीप खाली भूमि पर वेडिंग जोन निर्माण का निर्देश दिया गया है। इसके लिए नगर बोर्ड से प्रस्ताव पारित कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही गई है।
अब ATM से मिलेगा राशन: सरकार की अनोखी पहल “अन्नपूर्ति ATM” शुरू, मिलेगी पारदर्शी और त्वरित सेवा |
पोखरों का होगा सौंदर्यीकरण, बनेगा आकर्षण का केंद्र
शहर में स्थित ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व वाले सभी पोखरों – जैसे शिल्पी पोखरा, शाह बनवारी लाल पोखरा एवं राजेंद्र सरोवर – के सौंदर्यीकरण हेतु प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिया। इसका उद्देश्य इन्हें शहरवासियों के लिए सौंदर्य और सैर-सपाटे का एक नया केंद्र बनाना है।
Railway Line Project: गोरखपुर से छपरा तक 425KM लंबा तीसरी रेल लाइन का होगा निर्माण |
खनुआ नाला निर्माण को मिलेगी गति
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि खनुआ नाला के निर्माण कार्य को एक महीने के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए और इसके मार्ग में आने वाले छोटे-मोटे अतिक्रमणों को तत्काल हटाया जाए। जिलाधिकारी अमन समीर की यह पहल छपरा शहर को एक व्यवस्थित, स्वच्छ और विकसित नगरी के रूप में आकार देने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। योजनाओं को जिस तरह से टाइमलाइन के साथ क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं, उससे प्रतीत होता है कि आने वाले महीनों में छपरा शहर की तस्वीर बदलने वाली है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



