छपरा से मुबंई का सफर होगा अरामदायक, गर्मी मे चलेगी सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

छपरा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए लोकमान्य तिलक टर्मिनस और छपरा के बीच साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी (01029/01030) का संचालन शुरू किया है। यह गाड़ी प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 13 अप्रैल से 25 मई, 2025 तक और छपरा से 15 अप्रैल से 27 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को संचालित होगी।
गाड़ी के मार्ग विवरण और समय:
01029 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा: यह गाड़ी 13 अप्रैल से 25 मई, 2025 तक प्रत्येक रविवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रात 22:55 बजे प्रस्थान करेगी और छपरा 13:15 बजे पहुंचेगी। रास्ते में प्रमुख स्टॉपेज होंगे, जैसे थाणे, कल्याण, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार, गाजीपुर सिटी, और बलिया।
01030 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस: वापसी यात्रा 15 अप्रैल से 27 मई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को छपरा से 19:00 बजे शुरू होगी। यह गाड़ी बलिया, गाजीपुर सिटी, औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, ईगतपुरी, कल्याण और थाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
कोचों की संख्या और प्रकार:
इस विशेष गाड़ी में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 8 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 10 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और 2 जनरेटर सह लगेज यान कोच शामिल होंगे।
यह गाड़ी यात्रियों को ग्रीष्मकालीन यात्रा में विशेष सुविधा प्रदान करेगी और यह नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त एक और विकल्प उपलब्ध कराएगी, जिससे यात्रियों को यात्रा में आराम और सुविधा मिल सकेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



