
छपरा। सारण में पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सारण पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। लूट व डकैती के मामले में वांटेड अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में अपनी सफलता हासिल की है। सारण के एसपी डॉ गौरव मंगला ने बताया कि लूट व डकैती तथा आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार वांटेड अपराधी गुड्डू महतो को रिविलगंज थाने की पुलिस के द्वारा दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी गुड्डू महतो छपरा शहर के नगर थाना क्षेत्र के हुसे छपरा मोहल्ले का रहने वाला है। एसपी ने बताया कि गुड्डू महतो रिविलगंज थाना कांड संख्या 373/ 22 में वांटेड था।
पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। वांटेड अपराधी गुड्डू महतो के खिलाफ रिविलगंज थाने में धारा 402, 413,414 तथा आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज हैं। गुड्डू महतो का लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। सारण जिले के मुफस्सिल थाना, रिविलगंज थाना, भगवान बाजार थाना, नगर थाने में आधा दर्जन से मामले दर्ज है।
गिरफ्तार अभियुक्त पूर्व में भी लूट तथा डकैती के कई मामलों में जेल जा चुका है। गुड्डू महतो को गिरफ्तार करने में रिविलगंज थाना अध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान तथा अन्य पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया है। सारण के एसपी ने रिविलगंज थाने की पुलिस की सराहना की है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







