छपरा जंक्शन पर फूड स्टॉल और ट्रेनों में रेल अधिकारियों ने हेल्थ हाइजिन का जांच

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे पर ‘स्वच्छ भारत मिशन‘ की 10 वीं वर्षगांठ के अवसर पर ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता‘ थीम पर चलाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अन्तर्गत मंडल रेल प्रबंधक विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजिनियर अभिषेक राय के नेतृत्व में छपरा जंक्शन पर फूड स्टॉल और ट्रेन नं. 12565 के पेंट्री को चेक किया गया ,सभी वेंडर का मेडिकल चेक किया गया , वेंडरों को हेल्थ हाइजिन को लेकर हेल्थ एजुकेशन दिया गया और विक्रय हेतु रखें सामानों का एक्सपायरी चेक किया गया जिसमें कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने के लिए बताया गया।
जागरूक किया गया की गीला कचरा हरा रंग के डस्टबिन में डालें और सूखा कचरा ब्लू कलर के डस्टबिन में डालें तथा हजार्ड वेस्ट को येलो कलर के डस्टबिन में डालें l खाना पैक करते समय हाथ साफ सुथरे हो नाखून बड़े न हो और न ही गंदे हो , खाना हमेशा ढाका होना चाहिए और मक्खियां नहीं लगनी चाहिए।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमApril 29, 2026सारण में अवैध ऑर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों का शोषण, हिरासत में बांग्लादेशी महिला
छपराApril 29, 2026सारण में खनन माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान, बॉर्डर पर बन रहा है माइनिंग चेकपोस्ट
बिहारApril 29, 2026बिहार में AI से कंट्रोल होगा ट्रैफिक, ITMS प्रोजेक्ट में 42 कंपनियों की एंट्री
Railway UpdateApril 29, 2026अब ट्रेन से विदेश यात्रा, IRCTC की लग्जरी ट्रेन से भारत से भूटान तक सफर







