सारण में लाठी-डंडे से पीटकर की थी हत्या, पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
छपरा। सारण पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सारण एसपी ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि मढ़ौरा थाना पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की गिरफ्तारी मढ़ौरा थाना अंतर्गत तकिना से की गई है। दोनों आरोपी की पहचान मढ़ौरा थाना अंतर्गत तकिना निवासी सत्येंद्र नरायण, के पुत्र संजीव नरायण, सत्येंद्र नरायण के पुत्र संदीप नरायण के रूप में हुई है।
एसपी ने बताया कि 12 मई को मढ़ौरा थाना अंतर्गत तकिना में पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद को लेकर सुरेश सिंह एवं अनुज कुमार सिंह, दोनों पिता विजेंद्र सिंह को उनके पट्टीदार सत्येंद्र नारायण एवं अन्य सहयोगियों के द्वारा ईट -पत्थर एवं लाठी डंडे से हमला कर जख्मी कर दिया गया था. जिसमें सुरेश सिंह का इलाज के क्रम में मृत्यु हो गईं थी।
इस संबध में मढ़ौरा थाना में मामला दर्ज कर अनूसांधन के क्रम में घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस मामले में संलिप्त फरार आरोपियों कि गिरफ्तारी के लिए लगतार छापेमारी की जा रही है। छापेमारी टीम में शामिल मढ़ौरा थाना अध्यक्ष, पुoनिo मुकेश कुमार, एवं अन्य पुलिस कर्मी थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन
- November 7, 2026छपराछपरा में दीपावली से पहले मिठाई दुकानों पर छापेमारी, 7 दुकानों से लिए गए सैंपल
- November 7, 2026क्राइमChhapra News: ट्रक में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी 665 लीटर विदेशी शराब, मढ़ौरा में दो तस्कर गिरफ्तार
- November 7, 2026क्राइमChhapra Court News: भाभी की हत्या के मामले में देवर को आजीवन कारावास, आठ साल बाद आया अदालत का फैसला



