छपरा पहुंची वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी “गौरव यात्रा”, DM-SP ने किया स्वागत

छपरा। वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी-2024 का अयोजन 11-20 नवंबर की अवधि में राजगीर में नवनिर्मित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जा रहा है। यह बिहार में खेलों के विकास में अहम साबित होगा।
इस प्रतियोगिता की ट्रॉफी का “गौरव यात्रा” के तहत बिहार राज्य के सभी जिलों में परिभ्रमण कराया जा रहा है। इसी क्रम में गौरव यात्रा के तहत ट्रॉफी का आज सारण जिला मुख्यालय छपरा में आगमन हुआ।
राजेन्द्र स्टेडियम, छपरा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेल प्रेमियों ने इस ट्रॉफी का स्वागत किया तथा इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों से राज्यस्तरीय बालिका वुशू प्रतियोगिता के लिये छपरा आयी टीमों के खिलाड़ी भी मौजूद थे। सबों की उपस्थिति में बॉल पासिंग सेरेमनी के साथ इस ऐतिहासिक क्षण का समापन हुआ। इसके बाद ट्रॉफी गौरव यात्रा अपने अगले गंतव्य मुजफ्फरपुर के लिये प्रस्थान हुई।
इस अवसर पर निदेशक डीआरडीए,नजारत उपसमाहर्त्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला खेल पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी सहित विभिन्न खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



